फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DJs will not play after 10 pm, action will be taken against those who drink and drive.

Varanasi News: रात दस बजे के बाद नहीं बजेंगे डीजे, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Tue, 03 Mar 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
DJs will not play after 10 pm, action will be taken against those who drink and drive.
एसडीएम राजातालाब, एडीसीपी गोमती जोन ने रामेश्वर पुलिस चौकी पर की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेवापुरी। एसडीएम राजातालाब शांतनु कुमार और अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नृपेंद्र कुमार ने सोमवार दोपहर जोन के सभी थाना प्रभारियों और संभ्रांत जनों के साथ बैठक की। कहा कि 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजेंगे। अश्लील गाने नहीं बजाए जाएंगे। कोई शराब का सेवन नहीं करेगा। शराब पीकर वाहन चलाते मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। किसी अफवाह पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया के जरिये माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। किसी नई परंपरा की शुरुआत न करें। होलिका दहन तय जगहों पर ही हो। अपर पुलिस उपायुक्त नृपेंद्र ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्त करें। बैठक में तहसीलदार दीपाली मौर्य, ग्राम प्रधान संजय यादव, डॉ. रामप्रसाद, घनश्याम यादव, संतोष पटेल, रामबाबू राजभर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article