फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Divisional Commissioner S. Rajalingam meeting of industrialists in Commissioner's Auditorium

Varanasi News: बैठक में अधूरी जानकारी के साथ पहुंचने पर मंडलायुक्त हुए नाराज, उद्योग बंधुओं की हुई बैठक

Wed, 14 May 2025 04:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 14 May 2025 04:53 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में मंडलायुक्त एस राजलिंगम की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में उद्योग बंधुओं की बैठक हुई। इस दौरान बैठक में अधूरी जानकारी के साथ पहुंचने पर यूपीसीडी के क्षेत्रीय प्रबंधक पर मंडलायुक्त नाराज हुए। 

विज्ञापन
Divisional Commissioner S. Rajalingam meeting of industrialists in Commissioner's Auditorium
उद्योग बंधु की बैठक में मंडलायुक्त का सम्मान करते उद्यमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडलायुक्त एस राजलिंगम की अध्यक्षता में मंगलवार को कमिश्नरी सभागार में उद्योग बंधु की बैठक हुई। यूपीसीडी के क्षेत्रीय प्रबंधक रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में पटनवां से सिंधिताली मार्ग पर सीसी रोड का निर्माण, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 एवं फेज-2 में जर्जर सड़क नाली, सीसी ड्रेन, सड़क अपग्रेडेशन, फुटपाथ, ट्रक पार्किंग निर्माण, नालियां, पौधरोपण की जानकारी नहीं दे सके। 

विज्ञापन


इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। विद्युत विभाग की ओर से रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में 33/11 केवी नये सब-स्टेशन की स्थापना के लिए 4.16 करोड़ बजट की मांग के संबंध में बताया गया कि प्रस्ताव को बिजनेस प्लान 2025-26 में शामिल करने और स्वीकृत कराने हेतु स्वीकृत प्रक्रिया प्रक्रियाधीन है।
विज्ञापन


उद्यमियों पर पेनाल्टी स्वरूप अतिरिक्त बिल भारित करने के संबंध में विद्युत विभाग को उद्यमियों के साथ बैठकर इसके उचित निष्कर्ष निकालने हेतु निर्देशित किया गया। सतहरिया औद्योगिक विकास प्राधिकरण (सीडा) जौनपुर में नए सबस्टेशन की स्थापना और क्षमता वृद्धि के लिए चीफ इंजी. पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम को मौके पर जाकर देखने तथा अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अधिशासी अभियंता ने बताया कि अब तक 46फीसदी काम हुआ है और बाकी काम मार्च 2025 में पूरा होना था जिसपर पर मंडलायुक्त ने सख्ती दिखाते हुए कार्य को सितंबर 2025 तक हर हाल में गुणवत्ता के साथ पूरा कराने को कहा। 

प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड की ओर से बताया गया कि वाराणसी में 19 और चंदौली में 51 भट्ठा को बंद किया गया है। मंडलायुक्त ने अवैध ईंट भट्ठे के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस आयुक्त को पत्र प्रेषित करने को कहा। ताकि पुलिस और प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई की जा सके। मंडलायुक्त अवैध भट्ठा संचालन पर संबंधित तहसील के एसडीएम की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed