फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   district convener of Muslim Rashtriya Manch attacked by extremists after statement given in Gyanvapi masjid case varanasi

Varanasi News: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक पर कट्टरपंथियों ने किया हमला, ज्ञानवापी प्रकरण में दिया था बयान

Thu, 09 Jun 2022 05:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 09 Jun 2022 05:46 PM IST
सार

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक अफसर बाबा पर कट्टरपंथियों ने गुरुवार सुबह  हमला कर दिया। अफसर बाबा के अनुसार हमलावर ने कहा कि तुम ज्ञानवापी पर क्यों बोल रहे हो, तुम्हें जान से मार देंगे। 

विज्ञापन
district convener of Muslim Rashtriya Manch  attacked by extremists after statement given in  Gyanvapi masjid case varanasi
अफसर बाबा ने सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर अपनी बात रखने पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक अफसर बाबा पर कट्टरपंथियों ने गुरुवार सुबह लल्लापुरा में हमला कर दिया। चार से अधिक हमलावरों के खिलाफ पीड़ित अफसर बाबा ने सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन


बाबा के अनुसार उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि ये भोले बाबा की नगरी है। बाबर, गजनी, गोरी, औरंगजेब से भारतीय मुसलमानों का कोई रिश्ता नहीं है। जिसका जो हक है उसी को मिलना चाहिए। बस इसी बात से बौखलाए चार युवकों ने चाय की दुकान पर हमला बोल दिया।  उधर, संवेदनशील मामला होने के कारण वरुणा जोन के एडीसीपी सहित अन्य अफसर भी सिगरा थाने पहुंच गए।

विज्ञापन

ज्ञानवापी पर बोलोगे तो जान से मार देंगे

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक अफसर बाबा के अनुसार सुबह वह जब लल्लापुरा में नमाज पढ़कर एक चाय की दुकान पर पहुंचा तो वहां पहले से ही नाटे उर्फ नसीम उनका पीछा करते हुए पहुंच गया। अफसर बाबा के अनुसार नसीम ने कहा कि तुम ज्ञानवापी पर क्यों बोल रहे हो, तुम्हें जान से मार देंगे। अपने तीन और साथियों को बुलाया और सबने मिलकर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में सिर और पेट में चोटें आई हैं। वहीं, अफसर बाबा पर हमले की सूचना मिलते ही विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजीव, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पूर्वांचल प्रभारी मो. अजहरूद्दीन सिगरा थाने पहुंच गए। केराकत के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने भी हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है। 

अफसर बाबा के अनुसार जब से ज्ञानवापी प्रकरण चल रहा है मुस्लिम कट्टरपंथी सक्रिय हो गए हैं, जो मुसलमान सच बोलने की कोशिश करता है उसको जान से मारने की धमकी देते हैं। अपने सोशल मीडिया के माध्यम से उसके खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं और मौका मिलने पर हमला करवा देते हैं।

खौफ पैदा करना चाहते हैं कट्टरपंथी

district convener of Muslim Rashtriya Manch  attacked by extremists after statement given in  Gyanvapi masjid case varanasi
सिगरा थाने में अफसर बाबा - फोटो : अमर उजाला

आरएसएस के विचारधारा से जुड़े मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुस्लिम नेता इन मुस्लिम कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं। अफसर बाबा के अनुसार उन्होंने मुसलमानों से अपील किया था कि वो कोर्ट की बात मानें, जिसका जो हक है उसको मिलना चाहिए।

इसी से मुस्लिम कट्टरपंथी जान से मारने की फिराक में लगे हैं ताकि खौफ पैदा हो और कोई कुछ न बोल पाए। एडीसीपी वरुणा जोन प्रबल प्रताप सिंह के अनुसार अफसर बाबा की तहरीर के आधार पर चार नामजद के खिलाफ सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed