फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Disposal of 972 complaints from Command Control Center

Varanasi News: कमांड कंट्रोल सेंटर से 972 शिकायतों का निस्तारण

Sat, 03 Feb 2024 03:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Disposal of 972 complaints from Command Control Center
घर बैठे नगर निगम के व्हाट्सअप नंबर पर की गई शिकायतों की निगरानी कमांड कंट्रोल सेंटर से हो रही है। अब तक 1608 शिकायतों की निगरानी हो चुकी है। इसकी समीक्षा शुक्रवार को नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने की। उन्होंने बताया कि सात दिसंबर को नगर निगम ने शिकायतों के निस्तारण के लिए नंबर 8601872688 जारी किया था। यह नंबर सुबह 6 से रात 10 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन


इंग्लिशिया लाइन के मोनू प्रसाद गुप्ता, नई बस्ती के विक्की, प्रह्ललाद घाट के विरेंद्र सिंह, सारनाथ के शिवशंकर की समस्याओं का निस्तारण किया गया। 1608 शिकायतों में से 437 मांगों से जुड़ी रहीं। 1171 शिकायतों के सापेक्ष 972 शिकायतों का निस्तारण हो चुका है। 199 का निस्तारण एक सप्ताह मेंं होगा। 8 कंप्यूटर ऑपरेटर दो पालियों में लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। साफ-सफाई, कूड़ा उठान, सीवर, पेयजल समस्या, स्ट्रीट लाइट, पशुबंदी, मृत पशु का निस्तारण, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र से जुड़ी शिकायत कोई भी इस नंबर पर कर सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed