फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Disorganization in vaccination, people returning from the center disappointed

टीकाकरण में अव्यवस्था, केंद्रों से निराश लौट रहे लोग

Sun, 09 May 2021 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Disorganization in vaccination, people returning from the center disappointed
वाराणसी। कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए देश भर में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। पहले 45 वर्ष के पार और अब 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को टीके लग रहे हैं। लोग पोर्टल पर पंजीकरण तो करा रहे हैं, लेकिन दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पंजीकरण के बाद भी केंद्रों पर लोगों को भटकना पड़ रहा। जिले में महिला अस्पताल, बीएचयू, आयुर्वेद कॉलेज सहित अन्य जगहों पर केंद्र बनाया गया है। शनिवार को टीकाकरण कराने पहुंचे कई लोगों को निराश लौटना पड़ा। जबकि लोगों को बाकायदा पंजीकरण के दौरान संबंधित केंद्र के नाम के साथ टीकाकरण की तिथि भी जारी की गई थी। वहीं, दूसरी ओर 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों को पंजीकरण के बाद भी तिथि नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते रफ्तार ने जहां लोगों को चिंता में डाल दिया है। वहीं, लोग टीकाकरण की आस में संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षा कवच की आस में स्वास्थ्य केंद्रों पर भटकने को मजबूर हैं। ज्यादातर स्वास्थ्य केंद्रों पर शनिवार को दूसरी डोज के लिए पहुंचे लोगों को यह कहकर लौटा दिया कि केंद्र पर कोविशील्ड का टीका नहीं है। ये हाल तब है कर्मियों द्वारा सभी को टीके के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन

केस 1.
शिवपुर इलाके के लक्ष्मणपुर की रहने वाली प्रभा सिंह अपने बेटे के साथ टीकाकरण के लिए पांडेयपुर स्थित ईएसआई अस्पताल पहुंची थी। वैक्सीन उपलब्ध न होने के कारण उन्हें निराश लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि आज सुबह ही पंजीकरण कराया था। टीकाकरण के लिए अस्पताल बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो
शिवपुर इलाके के कादीपुर निवासी 29 वर्षीय दिव्य कुमार गुप्ता ने शनिवार को पोर्टल पर पंजीकरण कराया था जिसमें उन्हें टीकाकरण की तिथि नहीं बताई गई। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जानकारी के लिए पहुंचा, लेकिन कुछ नहीं पता चला।
केस तीन
ईश्वरगंगी निवासी 25 वर्षीय शिवाकर चौबे ने पोर्टल पर शुक्रवार को टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराया था। बताया कि टीकाकरण की तिथि नहीं बताई गई है। इस वजह से महिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पहुंचा था। जहां से कर्मियों ने बिना कुछ बताए वापस लौटा दिया।

केस चार
चौकाघाट क्षेत्र के राज कुमार केशरी ने शुक्रवार को कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराया था। शनिवार दोपहर जब वो ईएसआई अस्पताल पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मियों ने उन्हें सोमवार को आने का कहकर वापस लौटा दिया। जबकि पंजीकरण में शनिवार की तिथि अंकित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed