फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Digital locker Cantt station Arrangement on lines of Jaipur Jabalpur Maha Kumbh know fee

कैंट स्टेशन पर डिजिटल लॉकर : जयपुर, जबलपुर और महाकुंभ की तर्ज पर हुई व्यवस्था; जानें- इसका शुल्क

Mon, 20 Jan 2025 05:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 20 Jan 2025 05:10 PM IST
सार

कैंट रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लाॅकर की सुविधा हो जाने से यात्रियों को लाभ मिल सकेगा। बंगलूरू की निजी कंपनी इसका संचालन करेगी। इसके माध्यम से खास सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

विज्ञापन
Digital locker Cantt station Arrangement on lines of Jaipur Jabalpur Maha Kumbh know fee
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर, जबलपुर और महाकुंभ की तर्ज पर कैंट रेलवे स्टेशन पर अब डिजिटल लॉकर की भी सुविधा यात्रियों को मिलेगी। 16 डिजिटल अलमारी कैंट स्टेशन पर पहुंच गई है। इन्हें तीसरे यात्री हाॅल में रखा गया है। बंगलूरू की निजी कंपनी इसका संचालन करेगी।  

विज्ञापन


उत्तर रेलवे अधिकारियों ने बताया कि एक अलमारी में चार कंपार्टमेंट है। यह मोबाइल एप और क्यूआर कोड स्कैन की तरह काम करेगी। यात्री अपने मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त कर लॉकर का उपयोग कर सकते हैं। इसमें ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की भी सुविधा है। 

विज्ञापन

मोबाइल के जरिए कर सकेंगे लॉकर का उपयोग

डिजिटल लॉकर के ऊपर छोटा सा स्क्रीन है, उस पैनल पर यात्री अपना मोबाइल नंबर फीड कर ओटीपी के माध्यम से इसे ऑपरेट कर सकते हैं। मोबाइल एप या फिर ईमेल आईडी व नाम के साथ वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद पैनल पर अपनी सुविधा अनुसार साइज का लॉकर सेलेक्ट करना होगा। 

प्रति घंटे 14 और 19 रुपये होगा शुल्क
दो कैटेगरी में लॉकर की सुविधा मिलेगी। लार्ज व एक्स्ट्रा लार्ज का प्रति घंटे किराया अलग-अलग है। एक्स्ट्रा लार्ज सामान रखने के लिए 24 घंटे का 472 रुपये देना होगा। वहीं, लार्ज लगेज का 24 घंटे में 330 रुपये देने होंगे। प्रति घंटे 14 रुपये, तीन घंटे का 42, पांच घंटे का 83, आठ घंटे का 124 और 12 घंटे का 165 रुपये शुल्क देना होगा। 

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि हफ्ते भर के अंदर डिजिटल लॉकर की सुविधा यात्रियों को मिलने लगेगी।  महाकुंभ को देखते हुए प्रयागराज जंक्शन और संगम पर भी सुविधा शुरू की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed