{"_id":"5d36b51f8ebc3e6cee20b3e0","slug":"diesel-tanker-set-fire-during-welding-and-worker-died-many-injured-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र : वेल्डिंग के दौरान डीजल टैंकर में लगी आग, मौके पर मिस्त्री की मौत, कई लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र : वेल्डिंग के दौरान डीजल टैंकर में लगी आग, मौके पर मिस्त्री की मौत, कई लोग झुलसे
Tue, 23 Jul 2019 12:49 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 23 Jul 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
टैंकर में लगी आग और मृत पड़ा वेल्डिंग मिस्त्री
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के खड़िया में मंगलवार सुबह एक डीजल टैंकर में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि कई लोग को घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
सोनभद्र के शक्तिनगर थाना क्षेत्र खड़िया गांव में मंगलवार सुबह डीजल टैंकर वेल्डिंग के लिए वेल्डिंग कराने वाली दुकान पर पहुंचा। फेंकू (48) नाम का मिस्त्री टैंकर में वेल्डिंग का काम करने लगा। तभी टैंकर के पिछले हिस्से में आग लग गई।
विज्ञापन
जिससे विस्फोट के साथ टांकर धूं-धूं कर के जलने लगा। फेंकू पूरी तरह से आग की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दुकान में मौजूद कई लोग भी झुलस गए है।
विज्ञापन
Trending Videos
आग बुझाती फायर ब्रिगेड की टीम
- फोटो : अमर उजाला
आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। जिसके एक घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाना शुरू किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।