{"_id":"61eef6b9ec6ee55ed1751fd4","slug":"dhoni-s-film-coach-rajesh-said-kashi-people-live-with-fearlessness-and-carelessness","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी के फिल्मी कोच राजेश शर्मा पहुंचे बनारस, कहा- बेखौफ और अल्हड़पन के साथ जीते हैं काशीवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोनी के फिल्मी कोच राजेश शर्मा पहुंचे बनारस, कहा- बेखौफ और अल्हड़पन के साथ जीते हैं काशीवासी
Tue, 25 Jan 2022 12:28 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:28 AM IST
सार
अभिनेता राजेश शर्मा ने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया। उन्होंने एमएस धोनी अनटोल्ड स्टोरी में महेंद्र सिंह धोनी के कोच का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
राजेश शर्मा ने एमएस धोनी अनटोल्ड स्टोरी में धोनी के कोच का किरदार निभाया था।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के रुपहले पर्दे के कोच अभिनेता राजेश शर्मा सोमवार को बनारस पहुंचे। बाबा दरबार में मत्था टेकने के बाद राजेश ने कहा कि बनारस का अपना अलग ही मिजाज है। यहां के लोग बेखौफ और अल्हड़पन के साथ अपनी मस्ती में जीवन को जीते हैं। मैं हर काशीवासी से कहना चाहूंगा कि वह अपना अल्हड़पन कभी ना छोड़ें।
विज्ञापन
अपने एक निजी कार्यक्रम से बनारस पहुंचे राजेश ने बातचीत के दौरान कहा कि काशी आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। काशीवासियों के संग मौजमस्ती करना सुखद होगा। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया। लुधियाना के रहने वाले राजेश ने एमएस धोनी अनटोल्ड स्टोरी में महेंद्र सिंह धोनी के कोच का किरदार निभाया था।
विज्ञापन