फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dharam Raksha Exhibition Spiritual hall built instead of vaju khana in In model of Gyanvapi temple

धर्म रक्षा प्रदर्शनी: ज्ञानवापी मंदिर के मॉडल में वजूखाने की जगह बना प्रवचन कक्ष, देखने को उमड़ रही भीड़

Wed, 02 Aug 2023 09:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Aug 2023 09:33 PM IST
सार

वाराणसी के इंग्लिशिया लाइन स्थित भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के सभागार में धर्म रक्षा प्रदर्शनी लगी है। इसमें आदिविश्वेश्वर ज्ञानवापी मंदिर के मॉडल को रखा गया है। मंदिर के नए मॉडल और 63 चित्रों के जरिये लोगों को मंदिर और मस्जिद के फर्क को समझाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Dharam Raksha Exhibition Spiritual hall built instead of vaju khana in In model of Gyanvapi temple
आदिविश्वेश्वर ज्ञानवापी मंदिर का मॉडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदिविश्वेश्वर ज्ञानवापी मंदिर के मॉडल में अष्टमंडप के पास वजूखाने की जगह प्रवचन कक्ष है। ज्ञानवापी की दीवारों पर स्वस्तिक, त्रिशूल और कमल के फूल के निशान बने हैं। ज्ञानवापी परिसर तहखाने के अंदर मिले मंदिर के शिखर, मां गंगा के वाहन मगरमच्छ की प्रतिमा और 15वीं शताब्दी में बने मंदिर के कलाकृतियों के साक्ष्य भी हैं।

विज्ञापन


इंग्लिशिया लाइन स्थित भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के सभागार में पांच दिवसीय धर्म रक्षा प्रदर्शन के दूसरे दिन बुधवार को भी भीड़ उमड़ी। कॉलेज सभागार में मंदिर के नए मॉडल और 63 चित्रों के जरिये लोगों को मंदिर और मस्जिद के फर्क को समझाया जा रहा है। प्रदर्शनी का समय दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक है।
विज्ञापन


कार्यकारी अध्यक्ष संजीव चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि 352 वर्ष पूर्व मंदिर में अष्ट मंडप के पास जहां प्रवचन कक्ष था, वहां पर वर्तमान में वजूखाना बना है। प्रदर्शनी के बीच में ही तीन और पांच अगस्त को भक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वाराणसी के बाद धर्म रक्षा प्रदर्शनी दूसरे शहरों और राज्यों में लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  ज्ञानवापी के सच को जन-जन तक ले जाने का काशी से शंखनाद, कई राज्यों में लगेगी धर्म रक्षा प्रदर्शनी

मॉडल के जरिये दिखाया गया है सच

प्रदर्शनी देखने आए अमित श्रीवास्तव ने कहा कि मॉडल में चित्रों के जरिये सच दिखाया गया है। देश के हर शहर में यह प्रदर्शनी लगाई जानी चाहिए। मंदिर का मॉडल और प्रदर्शनी देखने के बाद बटुक प्रसाद चौरसिया ने कहा कि मंदिर का मॉडल आकर्षक है। रवि जायसवाल का कहना था कि अपने संस्कृति के बारे में जानना चाहिए और यहां आकर लोगों को जरूर देखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed