फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Devotees will take a holy dip today by staying silent on the banks of Sursari

सुरसरि के तट पर मौन रहकर आज श्रद्धालु लगाएंगे पुण्य की डुबकी

Tue, 01 Feb 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Devotees will take a holy dip today by staying silent on the banks of Sursari
मौनी अमावस्या पर मंगलवार को श्रद्धालु मौन व्रत रखकर सुरसरि के तट पर पुण्य की डुबकी लगाएंगे। पुण्यकाल में सूर्र्योदय के साथ ही गंगा घाटों पर स्नान, दान और पुण्य का सिलसिला आरंभ हो जाएगा। अस्सी से राजघाट तक स्नान के लिए प्रमुख घाटों पर बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

बीएचयू ज्योतिष विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि इस पवित्र तिथि पर मौन रहकर अथवा मुनियों के समान आचरण पूर्वक स्नान-दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन त्रिवेणी अथवा गंगातट पर स्नान-दान की अपार महिमा है। मौनी अमावस्या को नित्यकर्म से निवृत्त हो स्नान करके तिल, तिल के लड्डू, तिल का तेल, आंवला, वस्त्र आदि का दान करना चाहिए। इस दिन साधु, महात्मा तथा ब्राह्मणों के लिए अग्नि प्रज्वलित करना चाहिए तथा उन्हे जाड़े के वस्त्र देने चाहिए। इस दिन गुड़ में काला तिल मिलाकर लड्डू बनाना चाहिए तथा उसे लाल वस्त्र में बांधकर दान देना चाहिए। स्नान- दान आदि के अतिरिक्त इस दिन पितृ-श्राद्धादि करने का भी विधान है। इस दिन तिल अवश्य खाना चाहिए। तिल सृष्टि का प्रथम अन्न है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed