{"_id":"5d60dad78ebc3e017941cf6e","slug":"devotees-will-be-able-to-see-touch-visit-in-kashi-vishwanath-temple-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ मंदिर में फिर से बदल गया नियम, स्पर्श दर्शन को लेकर हुआ ये फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ मंदिर में फिर से बदल गया नियम, स्पर्श दर्शन को लेकर हुआ ये फैसला
Sat, 24 Aug 2019 12:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 24 Aug 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
बाबा आरती की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विश्वनाथ मंदिर में बाबा का स्पर्श दर्शन शुरू हो गया है। इसके लिए सप्तऋषि आरती से पहले भक्तों को यह सुविधा दी जा रही है। इससे बाबा भोलेनाथ के भक्तों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन माह से ही स्पर्श दर्शन बंद हो गया है। इससे श्रद्धालुओं में नाराजगी थी। इसको लेकर भक्तों ने मंदिर के मुख्य कार्यपालक से शिकयत भी की थी। भक्तों के इस मांग को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने पहले जहां मंगला आरती के बाद स्पर्श शुरू करा दिया है, वहीं शाम को सप्तऋषि आरती से एक घंटे पहले बाबा का स्पर्श दर्शन शुरू किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान से काशी पहुंचे गुरु नानक जी के खड़ाऊं, ननकाना साहिब से आई कीर्तन शोभायात्रा का भव्य स्वागत
विज्ञापन
इससे श्रद्धालु उस दौरान बाबा के गर्भ गृह में जाकर पूजा पाठ कर ले रहे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि मंदिर में स्पर्श की व्यवस्था कर दी गई है। बाकी समय में गर्भ गृह के बाहर से ही श्रद्धालु पूजन करेंगे।