बांग्लादेश मामला : कथावाचक देवकीनंदन ने संयुक्त राष्ट्र को भेजा पत्र, की ये मांग; बोले- माैन रहना उचित नहीं
Varanasi News : कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने बांग्लादेश मामले में हस्तक्षेप के लिए संयुक्त राष्ट्र को पत्र भेजा है और सवाल किया है कि जब माहौल ऐसा है तो प्रतीक्षा किसकी है। अपील की है कि इस पर जल्द कार्रवाई करे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश के मामले में देवकीनंदन ठाकुर ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के नाम एक पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि अगस्त माह से अब तक जारी हमलों, आगजनी और महिलाओं व बच्चों पर बर्बरता संयुक्त राष्ट्र द्वारा हस्तक्षेप करने की काफी जरूरत है।
#WATCH | Varanasi, UP: Spiritual leader Devkinandan Thakur says, " I have written a letter to the United Nations...UN was founded because if some attack happens on humanity anywhere in the world, UN would stand up for them but unfortunately, UN is silent right now...in… pic.twitter.com/Y0DM63fbE0
— ANI (@ANI) December 5, 2024
उन्होंने कहा कि जब स्त्रियां ना सुरक्षित हो बच्चे ना सुरक्षित हो किसी का पूजा स्थल ना सुरक्षित हो। संयुक्त राष्ट्र किसकी प्रतीक्षा में अभी तक मौन बैठा है। उन्होंने कहा कि सनातन न्यास परिषद ने उसके लिए पत्र लिखा है। वहां पर जो लोग अपनी आवाज उठा रहे हैं उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जा रहा है।
इसलिए हमने मांग की है कि संयुक्त राष्ट्र इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई करे।