कबड्डी प्रतियोगिता: सगी बहनों की शानदार साझेदारी से देवा कबड्डी की टीम बनी चैंपियन, ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
महिला कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सगी बहनों की शानदार साझेदारी से देवा कबड्डी की टीम चैंपियन बनी। वहीं कबड्डी के पुरुष वर्ग में गाजीपुर की टीम चैंपियन रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में देवा महिला महाविद्यालय लमही की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम में शामिल दो बहनों स्नेहा और चांदनी पटेल की अच्छी जुगलबंदी से टीम 7-4 के स्कोर से चैंपियन बन गई। वहीं, पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में गाजीपुर की टीम ने करसड़ा की टीम को 16-5 अंक से हराकर चैंपियन का खिताब हासिल किया।
महिला कबड्डी प्रतियोगिता में जिले की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें दो टीमों के न आने से लमही और गाजीपुर की टीम को वॉकओवर मिला। अन्य मैचों में लमही ने गाजीपुर को 9-1 के स्कोर से, बेलवा की टीम ने कमच्छा ए की टीम को 13-5 अंक से हराया। सुंदरपुर की टीम ने बरर्थरा को 13-2 दो हराकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।
पहला सेमीफाइनल लमही और गाजीपुर टीम के बीच हुआ। इनमें 9-1 के स्कोर लमही की टीम फाइनल में पहुंच गई। दूसरे सेमीफाइनल में देवाशंकर बेलवा और सुंदरपुर टीम के बीच हुआ। इसमें बेलवा टीम जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश की। फाइनल मुकाबले में लमही ने बेलवा टीम को 7-4 अंकों से पराजित कर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम में स्नेहा, चांदनी, बबीता, उजाला वर्मा, उजाला पटेल, माला यादव, अंशिका पटेल, प्रियंका भारती, शिवानी यादव शामिल रहीं।
पुरुष कबड्डी में गाजीपुर की टीम चैंपियन
दूसरे मुकाबले में परमानंदपुर की टीम को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की टीम ने 20-4 अंक से हराया। अशोका इंस्टीट्यूट ने कोनिया को 19-1 स्कोर से हराया। कोनिया ने कमच्छा कन्या महाविद्यालय को 16-1 स्कोर पराजित कर सेमीफाइल में पहुंच गई।
पहले सेमीफाइनल में गाजीपुर की टीम ने पटेरवां की टीम को 11-6 के स्कोर से और दूसरे सेमीफाइनल में करसड़ा ने अशोका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला करसड़ा और गाजीपुर के बीच हुआ, जिसमें गाजीपुर टीम विजेता हुई।
ये भी जानें
- देवा महाविद्यालय लमही, विजेता
- बेलवा टीम, उपविजेता
- वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा बी तीसरा
पुरुष वर्ग
- गाजीपुर की टीम विजेता बनी
- करसड़ा की टीम उपविजेता बनी
- पटेरवां टीम तीसरे स्थान पर रही
इनकी निगरानी में हुए सभी मैच
यूपी कबड्डी संघ के महासचिव राजेश सिंह, जिला कबड्डी संघ सचिव विनय कुमार सिंह की देखरेख में मुकाबले कराए गए।धीरज प्रसाद, छविनाथ प्रसाद, ब्रिजेश जायसवाल, सरफराज खान, ओमप्रकाश चौरसिया, अमित यादव, बच्चेलाल पटेल, भरत यादव, प्रदीप यादव, सूरज कुमार, श्रीनम पटेल और संजू पटेल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
पंजा में अर्चना-शाहरुख ने बाजी मारी
- पंजा में अर्चना मौर्या, शाहरुख अली ने बाजी मारी।
- लट्टू में प्रगति पांडेय, कुनाल यादव विजेता रहे।
- तीन टांग दौड़ में सबरीन हाशमी, प्रगति की जोड़ी ने जीत हासिल की। बालक वर्ग में आशीष ,आनंद की जोड़ी विजेता बनी।
- रस्साकसी के महिला वर्ग में आकांक्षा, पिंकी, अरु, नीतू, किरन, सोनम की टीम और पुरुष वर्ग में मोहम्मद शैफ, अंकित दुबे, सार्थक, आशुतोष, नवीन, अमन की टीम विजेता रही।
- नींबू दौड़ में बजरंग शर्मा और प्रीति बिंद विजेता रहे।
- बोरी दौड़ में सत्यम पटेल और कशिश पटेल विजयी रहीं।
कुश्ती के निर्णायक मंडल में ये रहे शामिल
गोरखनाथ यादव, जावेद अंसारी, मानसी, अतुल कुमार शाही, बबली कनौजिया, शैलेंद्र कुमार सिंह, अंजली और बजरंग राजभर ने निर्णायक की भूमिका निभाई।