फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Diwali 2022 Dev Deepawali is also illuminating the houses of the potters of Kashi

Dev Diwali 2022: काशी के कुम्हारों के घरों को भी रोशन कर रही देव-दीपावली, 90 फीसदी महिलाएं बना रहीं दीये

Sun, 06 Nov 2022 08:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 06 Nov 2022 08:16 AM IST
सार

काशी में क्लस्टर चलाने वाले और काशी पॉटरी के महासचिव राजेश त्रिवेदी ने बताया कि उनके पास समितियों की ओर से करीब ढाई लाख दीयों के ऑर्डर मिले हैं। वाराणसी में 1500 से अधिक परिवार कुम्हार का कार्य करते हैं। सिर्फ क्लस्टर में करीब पांच सौ आर्टिजन काम कर रहे हैं। जो लगभग पांच सौ रुपये रोजाना कमा लेते हैं। 

विज्ञापन
Dev Diwali 2022 Dev Deepawali is also illuminating the houses of the potters of Kashi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकल से ग्लोबल हुई काशी की देव दीपावली विश्व में सनातन धर्म को रोशन करने के साथ ही काशी के कुम्हारों के घरों को भी रोशनी से भर रही है। दीपावली के बाद देव दीपावली पर ऑर्डर ने इनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी है। बाती बनाने वालों को भी अच्छा रोजगार मिल रहा है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से साल दर साल भव्य होती जा रही देव दीपावली जहां एक ओर काशी के अर्द्धचंद्राकार घाटों को अलौकिक स्वरूप प्रदान कर रही है। वहीं, लाखों की संख्या में जलाए जाने वाले दीयों के कारण कुम्हारों की जिंदगी भी बदल रही है।
विज्ञापन


काशी के घाटों को रोशन करने के लिए योगी सरकार ने 10 लाख दीयों और बाती का ऑर्डर दिया है। देव दीपावली समिति और अन्य निजी संस्थाओं ने भी ऑर्डर दिया है। जनता भी दीये खरीद रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी में क्लस्टर चलाने वाले और काशी पॉटरी के महासचिव राजेश त्रिवेदी ने बताया कि उनके पास समितियों की ओर से करीब ढाई लाख दीयों के ऑर्डर मिले हैं। वाराणसी में 1500 से अधिक परिवार कुम्हार का कार्य करते हैं। सिर्फ क्लस्टर में करीब पांच सौ आर्टिजन काम कर रहे हैं। जो लगभग पांच सौ रुपये रोजाना कमा लेते हैं। 

उन्होंने बताया कि क्लस्टर में दीया बनाने वाली 90 प्रतिशत महिलाएं हैं। कुम्हार विकास प्रजापति का कहना कि पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने जब से देव दीपावली में नौका विहार किया है, तब से महापर्व का रुझान बढ़ा है। दीयों की भी मांग बढ़ गई है। सरकार के इलेक्ट्रिक सोलर चाक ने काम को आसान बना दिया है। 

बाती बनाने वालों को भी मिला रोजगार, हो रही अच्छी आय
बाती बनाने वाले शुभम त्रिपाठी ने बताया कि लाखों की संख्या में सरकार की ओर से बाती बनाने का ऑर्डर मिला है। कलावा (रक्षा सूत्र) के धागों से बाती बनाई जा रही है। घाट देर तक रोशन रहें, इसलिए बाती बड़ी बनाकर मोम लगाया गया है। इस काम में करीब 45 लोगों से अधिक की टीम लगी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed