फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Dev Diwali: 12 lakh candles will illuminate 85 ghats of Kashi, clay and dung lamps will enhance dignity

Dev Diwali: 12 लाख दीयों से रोशन होंगे काशी के 85 घाट, मिट्टी और गोबर के दीपों से बढ़ेगी भव्यता

Thu, 23 Nov 2023 10:06 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 23 Nov 2023 10:06 AM IST
सार

गंगा महोत्सव का आगाज गुरुवार 23 नवंबर को राजघाट पर होगा। देव दीपावली पर 23 से 27 नवंबर तक रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन राजघाट और राजेंद्र प्रसाद घाट पर होगा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट के महोत्सव का शुभारंभ महापौर अशोक तिवारी व विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी करेंगे।

विज्ञापन
Dev Diwali: 12 lakh candles will illuminate 85 ghats of Kashi, clay and dung lamps will enhance dignity
देव दीपावली की भव्यता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देव दीपावली पर काशी के 85 घाट 12 लाख दीयों से रोशन होंगे। इसमें गोबर के एक लाख और मिट्टी के 11 लाख दीये घाटों की गरिमा बढ़ाएगे। गंगा उस पार दीपोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 20 सेक्टर में बांटा गया है।   

विज्ञापन

गंगा महोत्सव का आगाज गुरुवार 23 नवंबर को राजघाट पर होगा। देव दीपावली पर 23 से 27 नवंबर तक रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन राजघाट और राजेंद्र प्रसाद घाट पर होगा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट के महोत्सव का शुभारंभ महापौर अशोक तिवारी व विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी करेंगे। यहां काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के विजेता 23 से 26 नवंबर तक प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन

Dev Diwali: 12 lakh candles will illuminate 85 ghats of Kashi, clay and dung lamps will enhance dignity
देव दीपावली की भव्यता - फोटो : अमर उजाला

रात 10 बजे के बाद नहीं चलेंगी नावें

नावों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वालों पर कमिश्नरेट पुलिस की नजर रहेगी। रात 10 बजे के बाद नावों के संचालन पर रोक रहेगी। बुधवार को अस्सी घाट पर नाविक समाज के साथ अधिकारियों ने बैठक की। अधिकारियों ने कहा कि नावों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। नावों में बैठने वाले पर्यटकों को अनिवार्य रूप से लाइफ जैकेट पहनना होगा। देव दीपावली पर सिर्फ सीएनजी वाहन चलाने की अनुमति होगी। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था, डीसीपी काशी अक्षत वर्मा, अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार, नाविक समाज के प्रमोद मांझी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed