{"_id":"672eda49c1bd0251eb0ff363","slug":"dev-deepawali-2024-cm-yogi-adityanath-will-inaugurate-namo-ghat-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dev Deepawali 2024: देव दीपावली पर सीएम योगी करेंगे नमो घाट का उद्घाटन, घाटों पर होगी भव्य आतीशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dev Deepawali 2024: देव दीपावली पर सीएम योगी करेंगे नमो घाट का उद्घाटन, घाटों पर होगी भव्य आतीशबाजी
Sat, 09 Nov 2024 09:13 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 09 Nov 2024 09:13 AM IST
सार
वाराणसी में देव दीपावली के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ नमो घाट का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर काशी के सभी घाटों पर भव्य आतीशबाजी होगी। तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने समीक्षा की।
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देव दीपावली पर 15 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नमो घाट की सौगात देंगे। यह जानकारी मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने दी। शुक्रवार को अपने कार्यालय में देव दीपावली की तैयारियों की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि इस बार देव दीपावली पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन नमो घाट पर होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से दीप प्रज्वलित करके देव दीपावली आयोजन की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद सभी अतिथि व गणमान्य लोग दीप प्रज्वलित करेंगे तथा क्रूज बोर्डिंग के उपरांत देव दीपावाली का आयोजन देखेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नमो घाट पर अलग से भव्य आतिशबाजी भी होगी। 12 से 14 नवंबर तक काशी गंगा महोत्सव अस्सी घाट पर होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि देव दीपावली पर पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोपरि रखते हुए गंगा में नावों का संचालन विशेष सतर्कता के साथ किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को अलग-अगल जिम्मेदारी दी। आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियों को आगामी 13 नवंबर तक पूरा करने को कहा। साथ ही उसी दिन शाम तक रिहर्सल करके तैयारियों को जांचने को कहा।
विज्ञापन