Dev Deepawali 2022: देव दिवाली पर काशी विश्वनाथ धाम में होगी अद्भुत सजावट, 80 लाख के फूलों से सजेगा परिसर
देव दीपावली पर काशी विश्वनाथ धाम परिसर में अलौकिक छटा बिखरेगी। लोकार्पण समारोह की तर्ज पर ही काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर को सजाया जाएगा। विशाखापट्टनम के डेकोरेटर बिना शुल्क के बाबा के धाम को सजाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी विश्वनाथ धाम में देव दीपावली महोत्सव को अविस्मरणीय बनाने के लिए मंदिर प्रशासन जुटा है। बाबा विश्वनाथ का धाम 80 लाख रुपये के फूलों से सजेगा। विशाखापट्टनम के कारीगर बिना शुल्क के बाबा के धाम को सजाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुसार देव दीपावली पर काशी विश्वनाथ धाम की अलौकिक छटा काशी आने वाले पर्यटकों के लिए अविस्मरणीय बनाने की तैयारी है।
धाम परिसर को लोकार्पण की तर्ज पर सजाने-संवारने का निर्देश दिया गया है। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा के अनुसार देव दीपावली पर काशी में लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। इस दौरान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर आने वाले पर्यटकों को नया अनुभव मिले, इसके लिए धाम परिसर की भव्य सजावट की जाएगी।
धाम के लोकार्पण के बाद पहली देव दीपावली
विशाखापट्टनम के एक नामी डेकोरेटर श्री काशी विश्वनाथ धाम के लिए वॉलेंटियर के तौर पर सजावट का कार्य करने के लिए इच्छा जताई है। उनके द्वारा ही काशी विश्वनाथ धाम परिसर की सजावट फूलों से कराई जाएगी। इसमें 80 लाख रुपए का खर्च आएगा।
आठ नवंबर को चंद्र ग्रहण के कारण इस बार सात नवंबर को ही काशी में देव दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। मंडलायुक्त ने बताया कि धाम के लोकार्पण के बाद इस साल पहली देव दीपावली है। विश्वनाथ धाम को पहली बार देव दीपावली पर इतने भव्य रूप में सजाया जा रहा है।
हमारा प्रयास है कि इसे एक परंपरा का रूप देते हुए हर साल बाबा के दरबार को अलौकिक रूप से सजाया जाए, जिसमें यहां के दानदाताओं और व्यापारियों का भी सहयोग हो। काशी विश्वनाथ धाम बनने के बाद वाराणसी में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। घाटों को 10 लाख दीयों से रोशन किया जाएगा।
पढ़ें: लाखों दीपों से सजेंगे काशी के गंगा घाट, भव्य-दिव्य आयोजन के गवाह बनेंगे सीएम योगी
देवताओं के स्वागत में 84 घाटों पर जलेंगे जीप
पढ़ें: काशी के चेत सिंह घाट पर होगा लेजर शो, 3D में दिखाई जाएगी मां गंगा के धरती पर अवतरण की कथा
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.