फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali 2022 CM Yogi will become witness to grand event in varanasi Ganga Ghat

Dev Deepawali 2022: लाखों दीपों से सजेंगे काशी के गंगा घाट, भव्य-दिव्य आयोजन के गवाह बनेंगे सीएम योगी

Fri, 04 Nov 2022 12:02 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 04 Nov 2022 12:02 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर 6 नवंबर को वाराणसी आएंगे। सात नवंबर को अधिकारियों संग बैठक करेंगे। शाम में गंगा घाट पर देव दीपावली की छटा निहार सकते हैं। 

विज्ञापन
Dev Deepawali 2022 CM Yogi will become witness to grand event in varanasi Ganga Ghat
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी की सांस्कृतिक विरासत की पहचान बने देव दीपावली (कार्तिक पूर्णिमा) उत्सव पर गंगा के गले में चंद्रहार की तरह सजे घाटों की अद्भुत छटा निहारेंगे। करीब किलोमीटर लंबे गंगा तट के घाटों के साथ गंगा पार रेती भी दीपों से जगमग होगी। इस दौरान गंगा के दोनों किनारों पर लाखों दीप जलेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह नवंबर को चंदौली में कार्यक्रम के बाद वाराणसी में रात्रि विश्राम करेंगे। वे सात नवंबर को सर्किट हाउस में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। शाम को वे भव्य और दिव्य आयोजन में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी मुख्यमंत्री का कोई प्रोटोकॉल जारी नहीं हुआ है। लेकिन जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार सीएम योगी छह नवंबर को वाराणसी आने के बाद सीधे चंदौली जाएंगे। यहां आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वाराणसी आकर रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद सात नवंबर को अधिकारियों के साथ दिन में समीक्षा बैठक करेंगे। शाम को काशी के गंगा घाटों पर देव दीपावली की अद्भुत छटा को निहारेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी के अस्पतालों में बेड रिजर्व, मुस्तैद रहेंगे चिकित्सक

देव दीपावली को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। सरकारी अस्पतालों में बेड रिजर्व करने के साथ ही यहां चिकित्सकीय टीम भी मुस्तैद रहेगी।  सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। मंडलीय अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल, शास्त्री अस्पताल रामनगर में 50-50 बेड जबकि जिला महिला अस्पताल में 20, प्रत्येक शहरी सीएचसी चौकाघाट, शिवपुर, दुर्गाकुंड में 5-5 बेड एवं एसवीएम चिकित्सालय भेलूपुर में 5 बेड आरक्षित करने को कहा गया है।

 सीएमओ ने बताया कि  निजी चिकित्सालयों यथा रामकृष्ण मिशन होम ऑफ सर्विस, मारवाड़ी, माता आनंदमयी, आलोक, संवेदना, हिंदू सेवा सदन, पीएमसी, शुभम, लक्ष्मी, मेडविन, बिड़ला और ओरियाना हॉस्पिटल में 10-10 बेड आरक्षित रख आपातकालीन व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 
पढ़ें: देव दीपावली पर दुल्हन की तरह सजेगी काशी:एयरपोर्ट पर यात्रियों का होगा भव्य स्वागत,रेलवे स्टेशन पर सजेगी रंगोली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed