फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deputy CM is coming to varanasi today, will participate in the closing ceremony of sanskrit sansad

Varanasi: आज काशी आ रहे हैं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, संस्कृत सांसद के समापन समारोह में लेंगे हिस्सा

Sun, 05 Nov 2023 09:14 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 05 Nov 2023 09:14 AM IST
सार

प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को शहर में होंगे। वह दोपहर 12.10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 12.40 बजे सर्किट हाउस आएंगे। यहां पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
Deputy CM is coming to varanasi today, will participate in the closing ceremony of sanskrit sansad
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को शहर में होंगे। वह दोपहर 12.10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 12.40 बजे सर्किट हाउस आएंगे। यहां पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। 3.10 बजे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ''संस्कृत सांसद-2023'' के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। शाम 4.35 बजे लखनऊ रवाना हो जाएंगे।  

विज्ञापन

सतीश महाना का आगमन कल

प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को वाराणसी आएंगे। दोपहर दो बजे वाराणसी पहुंचने के बाद सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। शाम 4.15 बजे भाजपा के वरिष्ठ नेता हर्षपाल कपूर के निधन पर शोक व्यक्त करने सिगरा स्थित उनके आवास पर जाएंगे। शाम 6.30 बजे सर्किट हाउस आएंगे। रात 8.15 बजे लखनऊ रवाना हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed