फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   deputy cm dinesh sharma about chandrayan 2 launch in kashi vidyapeeth varanasi

फिल्म बनाने जितने पैसों में ही हमारे वैज्ञानिकों ने लॉन्च किया चंद्रयान-2 : दिनेश शर्मा

Sat, 27 Jul 2019 04:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 27 Jul 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
deputy cm dinesh sharma about chandrayan 2 launch in kashi vidyapeeth varanasi
उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा काशी विद्यापीठ पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने शनिवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ में आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक समय वो था जब पूरी दुनिया में हिन्दुतान की छवि एक गरीब व पिछड़े हुए देश की तरह थी और विदेशी उसे प्रचारित भी करते थे, लेकिन आज वर्तमान समय का भारत ऐसा नहीं है। 

विज्ञापन


'भारतीय परंपरा का आधुनिक भारत : स्वरूप एवं दिशा' विषय पर संगोष्ठी में डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि अमेरिका जैसी महाशक्ति आज यह कहने को मजबूर है कि भारतीयों से आप बच के रहना। ये हमारे युवाओं का रोजगार छीन सकते हैं। अंग्रेज हमारे संस्कार को नष्ट नहीं कर पाए जिसका सबसे बड़ा परिणाम हमारे सामने यह है कि जितने पैसों में भारत में एक फिल्म बनती है, उतने में हमारे वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-2 को लॉन्च कर पूरे विश्व को अपनी ताकत दिखा दी।
विज्ञापन


हमारे युवाओं के एक हाथ में वेद है तो दूसरे हाथ में कंप्यूटर है जो बदले हुए भारत की कहानी कह रहा है। कार्यक्रम के प्रारंभ में शैक्षिक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी सिंघल ने मंच से शैक्षिक महासंघ का परिचय देते हुए उसकी प्राथमिकताएं भी गिनाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व कुलपति राजेंद्र मिश्र ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जिसके हाथ में पूरे विश्व की जानकारी है। हमारे ऋषियो ने अपने धर्म को सनातन धर्म कहा क्योंकि हमारी प्राचीन भाषा देव भाषा के रूप में है। आज फिर भारत को विश्व गुरु बनाने का समय आ गया है।

कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने भारतीय परंपरा में आधुनिकता पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि हम सब आगे बढ़ना चाहते हैं तो हमें अपने मूल को समझना होगा और उसे लेकर निरन्तर आगे बढ़ना होगा। साथ ही कुलपति ने शिक्षा पर बजट की चर्चा करते हुए उसे बढ़ाने की भी बात कही। अतिथियों का स्वागत प्रो शैलेश मिश्र, संचालन डॉ प्रकाश उदय और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. आरपी सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed