{"_id":"6a68924b25eb67f751067ad1","slug":"deputy-cm-brajesh-pathak-will-honour-doctors-from-purvanchal-in-varanasi-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आभार समर्पण: पूर्वांचल के 10 जिलों के डॉक्टरों का होगा सम्मान, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आभार समर्पण: पूर्वांचल के 10 जिलों के डॉक्टरों का होगा सम्मान, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे सम्मानित
Tue, 28 Jul 2026 04:58 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 28 Jul 2026 04:58 PM IST
सार
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पूर्वांचल के डॉक्टरों को कल सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
DCM ब्रजेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजसेवा में निरंतर समर्पण और अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा का परिचय देने वाले पूर्वांचल के दस जिलों के डॉक्टरों को 29 जुलाई को सम्मानित किया जाएगा। छावनी स्थित होटल सूर्या कैसर पैलेस में आभार समर्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक डॉक्टरों को सम्मानित करेंगे।कार्यक्रम शाम पांच बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
आभार समर्पण कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले इन डॉक्टरों ने पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में कैंप लगाकर लोगों को निशुल्क चिकित्सीय परामर्श देकर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर मिसाल कायम की है।
विज्ञापन
यह डॉक्टर अपने कार्यों और उपलब्धियों से नई पीढ़ी को प्रेरित कर रहे हैं। कार्यक्रम संबंधी किसी भी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8057902025 और 9026833373 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन