फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dengue outbreak in varanasi Number of patients in crosses 100 larvae destroyed at 22 places

डेंगू का प्रकोप: वाराणसी में मरीजों का आंकड़ा 100 के पार, 22 जगहों पर लार्वा कराया गया नष्ट

Thu, 14 Sep 2023 02:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 14 Sep 2023 02:33 PM IST
सार

वाराणसी जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। बुधवार को भी तीन मरीज मिले। शिवपुर, बीएचयू कैंपस और लंका में मरीज के मिलने के बाद अब कुल संख्या 104 पहुंच गई है। 

विज्ञापन
Dengue outbreak in varanasi Number of patients in  crosses 100 larvae destroyed at 22 places
डेंगू-मलेरिया वार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। बुधवार को भी तीन मरीज मिले। शिवपुर, बीएचयू कैंपस और लंका में मरीज के मिलने के बाद अब कुल संख्या 104 पहुंच गई है। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि बुधवार को विभाग की टीम 2059 घरों में पहुंची।

विज्ञापन


यहां डेंगू का लार्वा खोजने के लिए दवाओं का छिड़काव कराया गया। इसमें सारनाथ, छित्तूपुर, बीएचयू, मंडुवाडीह समेत 22 जगहों पर लार्वा मिलने पर उसे नष्ट कराया गया। बताया कि जिस जगह पर डेंगू के मरीज मिले हैं, उनके घर और आसपास विशेष अभियान के तहत दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा। इसके साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा जाएगा।

विज्ञापन

ब्लड बैंकों में चार गुना बढ़ी प्लेटलेट्स की मांग

जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ने के साथ ही बीएचयू, मंडलीय अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल के साथ ही आईएमए ब्लड बैंक पर हर दिन मरीजों के परिजन प्लेटलेट्स के लिए पहुंच रहे हैं। आईएमएस के अध्यक्ष डॉ. राहुल चंद्रा के अनुसार यह सीजन डेंगू के लिए प्रभावी होता है। सामान्य दिनों में जहां पांच से 10 यूनिट प्लेटलेट्स जाती थी, वहीं पिछले 10-15 दिन से यह संख्या 35 से 40 पहुंच जा रही है। इसमें भी लोगों को एसडीपी यानी सिंगल डोनर प्लेटलेट्स के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमएस के अध्यक्ष डॉ. राहुल चंद्रा ने बताया कि मरीजों की सेहत को ध्यान में रखते हुए फिजिशियन को प्लेटलेट्स का जो मानक है, उसका पालन करना चाहिए। उधर, बीएचयू ब्लड बैंक से भी इन दिनों प्लेटलेट्स की मांग बढ़ी है। प्रभारी डॉ. संदीप के अनुसार ब्लड बैंक में इन दिनों 20 से 30 प्लेटलेट्स दिया जा रहा है जो कि सामान्य दिन में 10 से 15 रहता है। लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed