फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dengue

कोरोना पर ही ध्यान, डेंगू की परवाह ही नहीं

Fri, 28 Aug 2020 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
dengue
वाराणसी। जून बीता, जुलाई भी बीत गया और अगस्त भी खत्म होने वाला है, लेकिन अबतक बारिश में मच्छर जनित रोगों से बचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। इसके लिए जिम्मेदार कोरोना की आढ़ लेकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, लगभग तीन माह से हो रही बारिश के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जिससे मच्छर जनित रोग डेंगू, मलेरिया आदि का खतरा बढ़ गया है। लेकिन इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की तैयारी अभी शुरू भी नहीं हुई है। आलम यह है कि अब तक न तो अलग वार्ड बन सका है, न ही बेड रिजर्व किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नगर निगम भी लापरवाही बरतने में पीछे नहीं। निगम ने तो अब तक बारिश से जलभराव वाले इलाकों में न तो फॉगिंग कराई है। चेकिंग अभियान शुरू किया है। यदि ऐसा ही रहा तो स्थिति गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जुलाई से नवंबर तक डेंगू-मलेरिया होने की संभावना अधिक रहती है। पिछले साल जून के अंतिम सप्ताह तक सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में अलग वार्ड बनने, बेड रिजर्व सहित अन्य तैयारी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू-मलेरिया के लक्षण
-तेज बुखार, सिरदर्द होना।
-मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द।
-शरीर पर चकत्ते पड़ना
-कमजोरी महसूस होना।
आप भी बरतें सावधानी
-पानी से भरे बर्तनों, टंकी को ढककर रखें।
-सप्ताह में एक बार कूलर की सफाई करें।
-बुखार आए तो बिना डाक्टर की सलाह दवा न लें।
-पूरी बांह का कपड़ा जरूर पहने।
कोरोना के साथ साथ डेंगू-मलेरिया नियंत्रण अभियान की तैयारी भी चल रही है। इसके लिए जिला मलेरिया अधिकारी को निर्देशित किया गया है। जल्द ही अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी आवश्यक कार्रवाई भी पूरी कर ली जाएगी।-डॉ. वीबी सिंह,सीएमओ।

कोरोना के जुड़ी जानकारी दे रहे मलेरिया-फाइलेरिया इंस्पेक्टर
सिगरा कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर पर रात में आने वाले फोन को अटेंड करने के लिए मलेरिया, फाइलेरिया इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। अलग-अलग दिन में 7 लोग रात 12 बजे से सुबह 9 बजे तक आने वाले कॉल में लोगों द्वारा कोरोना के बारे में पूछी जाने वाली जानकारी देने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed