फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dengue cases in Varanasi 40 new dengue patients in eight days, figure crosses 200

वाराणसी में डेंगू का कहर: आठ दिन में डेंगू के 40 नए मरीज, आंकड़ा 200 पार,ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स का इंतजार

Fri, 28 Oct 2022 01:36 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 28 Oct 2022 01:36 PM IST
सार

अगस्त के अंतिम सप्ताह से ही डेंगू मरीजों के मिलने का क्रम जारी है। शुरूआत में तो नए मरीजों की संख्या बहुत कम रही लेकिन सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह से इसमें धीरे धीरे बढ़ोत्तरी होने लगी। जिले में इस समय कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 229 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
Dengue cases in Varanasi 40 new dengue patients in eight days, figure crosses 200
डेंगू-मलेरिया वार्ड (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्थिति यह है कि पिछले आठ दिन में 40 नए मरीज सामने आ चुके हैं। इसके बाद कुल मरीजों का आंकड़ा भी 200 के पार पहुंच गया है। एक ओर जहां अस्पताल के डेंगू वार्ड में मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स के लिए मरीजों के परिजनों को इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

अगस्त के अंतिम सप्ताह से ही डेंगू मरीजों के मिलने का क्रम जारी है। शुरूआत में तो नए मरीजों की संख्या बहुत कम रही लेकिन सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह से इसमें धीरे धीरे बढ़ोत्तरी होने लगी। जिले में इस समय कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 229 तक पहुंच गई है। इधर मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी में बने डेंगू वार्ड के साथ ही दीनदयाल अस्पताल में बने वार्ड भी भर गए हैं। मरीजों को दूसरे वार्डों में भर्ती करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को मंडलीय अस्पताल की पैथोलॉजी में खून जांच कराने वालों की भीड़ लगी रही। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में चितईपर, सुंदरपुर, चौकाघाट, सारनाथ, सुसुवाहीं, हैदराबाद गेट आदि जगहों पर नए मरीज मिले हैं। 

विज्ञापन

Dengue cases in Varanasi 40 new dengue patients in eight days, figure crosses 200
डेंगू बुखार के मामले - फोटो : istock
आईएमए ब्लड बैंक से हर दिन लग रही भीड़
आईएमए ब्लड बैंक में सुबह से ही प्लेटलेट्स लेने वालों की भीड़ जुटने लगी है। सामान्य दिनों में जहां ब्लड बैंक से 25 से 30 यूनिट प्लेटलेट्स जाता था। वहीं इस समय संख्या बढ़कर 200 तक पहुंच जा रही है। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. राहुल चंद्रा ने बताया कि जरूरत के हिसाब से मरीजों के परिजनों को नियमानुसार प्लेटलेट्स दिलवाया जा रहा है। इस समय 20 से अधिक यूनिट तो सिंगल डोनर प्लेटलेट्स भी जा रहा है, जो कि सामान्य दिनों में पांच से दस तक रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed