फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demolition of old swimming pool at Sigra StadiumSports Arena will take shape after foundation stone is laid by PM Modi

Varanasi News: सिगरा स्टेडियम में पुराने स्विमिंग पूल को ढहाया, पीएम मोदी के हाथों शिलान्यास के बाद आकार लेगा स्पोर्ट्स एरीना

Fri, 01 Jul 2022 05:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 01 Jul 2022 05:27 PM IST
सार

वाराणसी के सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से लैस करने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
Demolition of old swimming pool at Sigra StadiumSports Arena will take shape after foundation stone is laid by PM Modi
सिगरा स्टेडियम में पुराने स्विमिंग पूल को ढहाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में कायाकल्प के लिए पुराने तरणताल को गुरुवार को गिरा दिया गया। अब यहां सिर्फ मलबा हटाने का काम बाकी है। एक सप्ताह में मलबा हटाने का काम पूरा हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 87 करोड़ रुपये की लागत से पहले चरण के निर्माण के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स एरीना की आधारशिला रखेंगे।

विज्ञापन


स्टेडियम का निर्माण कुल तीन चरणों में 18 माह में पूरा होगा। स्मार्ट सिटी की प्रमुख परियोजनाओं में से एक सिगरा स्टेडियम के कायाकल्प की शुरूआत मई में की गई थी। जून में पुराने भवनों को तोड़ने का काम शुरू हुआ था। अब यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के नए और आधुनिक तरणताल, मुक्केबाजी, तलवारबाजी, कुश्ती, कबड्डी सहित करीब 20 इंडोर खेलों के कोर्ट, टेबल और रिंग का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा खेल विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय, खिलाड़ियों, कर्मचारियों के लिए आवास, चेंजिंग रूम नए सिरे बनेगा। स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन ने बताया कि पुराने भवनों के तोड़ने का काम तेजी से किया जा रहा है। पहले चरण में इंडोर खेल सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed