फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   demand to ban Namaz in Bindu Madhav after After Gyanvapi in varanasi court hearing postponed till 20 August

Varanasi News: ज्ञानवापी के बाद अब बिंदु माधव में नमाज पर रोक लगाने की मांग, सुनवाई 20 अगस्त तक टली

Tue, 05 Jul 2022 02:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 05 Jul 2022 02:41 PM IST
सार

वाराणसी के पंचगंगा घाट पर स्थित बिंदु माधव-धरहरा मस्जिद में नमाज पर रोक लगाने की याचिका पर सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालत में सुनवाई हुई। 

विज्ञापन
demand to ban Namaz in Bindu Madhav after  After Gyanvapi in varanasi court hearing postponed till 20 August
पंचगंगा घाट पर स्थित बिंदु माधव-धरहरा मस्जिद - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाराणसी में ज्ञानवापी के बाद अब धरहरा मस्जिद को लेकर विवाद शुरू हो गया है। पंचगंगा घाट पर स्थित बिंदु माधव मंदिर-धरहरा मस्जिद में नमाज पर रोक लगाने की याचिका सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालत में दी गई है। प्रकरण में सोमवार को सिविल जज ( जूनियर डिवीजन ) आकाश वर्मा की अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 20 अगस्त नियत कर दी।

विज्ञापन


साथ ही इस मामले में डीएम को पक्षकार के लिये कोर्ट के आदेश पर सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 80(1) के तहत  डीएम को नोटिस जारी किया। बिंदु माधव भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग की संपत्ति है। ऐसे में डीएम को पक्षकार बनाया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन


गायघाट निवासी अतुल सहित पांच लोगों की ओर से अधिवक्ता राकेश पांडेय, राजा आनंद ज्योति सिंह, शशिकांत यादव और श्रीपति मिश्र की तरफ से दाखिल किया गया है। इसमें कहा गया है कि पंचगंगा घाट स्थित प्राचीनतम बिंदु माधव मंदिर मां गंगा के तट पर स्थित है। यह हजार साल पुराना मंदिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मंदिर में भगवान विष्णु का विग्रह है जहां सनातन हिंदू धर्म को मानने वाले लोग नित्य पूजन-अर्चन,राग-भोग व आरती करते हैं। इसका उल्लेख काशी पर आधारित पुस्तक वाराणसी वैभव में भी मिलता है। औरंगजेब ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पर आक्रमण के दौरान बिंदु माधव मंदिर पर हमला कर उसे भी नष्ट कर दिया था।

अब वहां अनधिकृत रूप से नमाज अदा की जाती है। आज भी मौके का अवलोकन करने से स्पष्ट पता चलता है कि पुराने मंदिर के अवशेष पर मुस्लिम उपासना स्थल का निर्माण कराया गया है। वहां नमाज सहित प्रतिवादियों के अन्य क्रियाकलाप पर प्रतिबंध लगाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed