{"_id":"61f6b8ec1767912dbd3cb5cd","slug":"delivery-of-woman-in-ambulance-in-varanasi-both-mother-and-child-are-completely-healthy","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बीच रास्ते एंबुलेंस में हुई महिला की डिलीवरी, जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बीच रास्ते एंबुलेंस में हुई महिला की डिलीवरी, जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ
Sun, 30 Jan 2022 09:42 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 30 Jan 2022 09:42 PM IST
सार
वाराणसी में एक बार फिर एंबुलेंस चालक की सूझबूझ से गर्भवती महिला की सफल डिलीवरी हुई। अस्पताल जाते समय रास्ते में एंबुलेंस में आशा कार्यकर्ता की मदद से डिलीवरी कराई गई।
विज्ञापन
एंबुलेंस में हुई महिला की डिलीवरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में एक बार फिर एंबुलेंस चालक की सूझबूझ से गर्भवती महिला की सफल डिलीवरी हुई। अस्पताल जाते समय रास्ते में एंबुलेंस में आशा कार्यकर्ता की मदद से डिलीवरी कराई गई। पिंडरा के रघुनाथपुर निवासी आजाद ने अपनी पत्नी को पीएचसी बड़ागांव तक ले जाने के लिए एंबुलेंस को फोन किया।
विज्ञापन
कुछ ही देर में एंबुलेंस पहुंची और महिला को लेकर परिजन स्वास्थ्य केंद्र के लिए निकले। इसी बीच महिला को दर्द होने लगा। इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन सोमेंद्र सिंह ने आशा कार्यकर्ता की मदद से डिलीवरी कराई। 102-108 एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि महिला ने जिस बच्चे को जन्म दिया, वह पूरी तरह स्वस्थ है। जनवरी महीने में ही चार डिलीवरी एंबुलेंस में हो चुकी है।
विज्ञापन
पढ़ेंः पीएम मोदी ने आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र के प्रयास को सराहा, हाल ही में दिया 7.50 करोड़ का दान
विज्ञापन