{"_id":"61a28abfc98b2111a77577ad","slug":"deliver-baba-vishwanath-s-prasad-from-door-to-door-in-kashi-after-being-inaugurated-by-pm-varanasi-news-vns62489495","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के हाथों लोकार्पण के बाद काशी में घर-घर पहुंचाएं बाबा विश्वनाथ का प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के हाथों लोकार्पण के बाद काशी में घर-घर पहुंचाएं बाबा विश्वनाथ का प्रसाद
विज्ञापन
दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण और मास पर्यंत चलने वाले चलो काशी अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद 14, 15 व 16 दिसंबर को काशी के प्रत्येक घरों में बाबा का विशेष प्रसाद एवं धाम के इतिहास से संबंधित कॉफी टेबल बुक अभियान चलाकर हर हाल में पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शास्त्रोक्त पद्धति से पूजन-अर्चन के दौरान पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सार्वजनिक स्थल पर चलता रहे।
मुख्यमंत्री ने 13 दिसंबर से 14 जनवरी तक श्री काशी विश्वनाथ धाम यात्रा के तहत भव्य काशी दिव्य काशी कार्यक्रम की तैयारियों की अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तार से समीक्षा की। कहा कि श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण से पहले जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जन सहभागिता के साथ उत्सव सा माहौल बनाया जाए। इस दिन लोग अपने घरों में विशेष सफाई के साथ ही दीप अवश्य जलाएं। इसके लिए काशी के परिवारों के साथ संवाद स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि 1669 के बाद अहिल्याबाई होलकर द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पुनरुद्धार के लगभग 352 वर्ष के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प के साथ श्री काशी विश्वनाथ धाम का पुनरुद्धार कराया है। 12, 13 व 14 दिसंबर को गंगा घाटों के साथ-साथ शहर की प्रमुख इमारतों की विशेष सजावट एवं लाइटिंग कराई जाए। उन्होंने कमिश्नर दीपक अग्रवाल से मंदिर में डिजिटल डोनेशन की व्यवस्था करने के साथ ही पूरी काशी का डिजिटल मैप बनाने के भी निर्देश दिया। हर वार्ड में कीर्तन मंडली लगाई जाए। कीर्तन मंडली सुबह निकलकर प्रात: मोहल्लों में कीर्तन भजन करें। इन मंडलियों को संस्कृति विभाग द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।