{"_id":"60cdf9f48ebc3e348b79e16f","slug":"delhi-mp-manoj-tiwari-in-varanasi-said-bjp-will-fight-strongly-in-up-assembly-election-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मनोज तिवारी ने प्रियंका और राहुल गांधी पर लगाया फेक न्यूज फैलाने का आरोप, चंपत राय को लेकर कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोज तिवारी ने प्रियंका और राहुल गांधी पर लगाया फेक न्यूज फैलाने का आरोप, चंपत राय को लेकर कही बड़ी बात
Sat, 19 Jun 2021 10:12 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 19 Jun 2021 10:12 PM IST
सार
दो दिनी प्रवास पर वाराणसी आए दिल्ली बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी मजबूती से लडे़गी। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार पर जनता का विश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन
डॉ. अमर अनुपम के आवास पर मनोज तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अगले साल यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती से लडे़गी। देश और प्रदेश में जिस तरह से सरकार ने शिक्षा, चिकित्सा सहित अन्य क्षेत्रों में विकास का खाका खींचा है, उससे जनता का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग तथ्यहीन समाचारों को ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया पर फैलाने का अवसर तलाशते हैं।
विज्ञापन
इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) के सचिव डॉ. अमर अनुपम के आवास पर अनौपचारिक बातचीत में मनोज तिवारी ने कहा कि कुछ ,राजनीतिक लोग हिंसा कराने के लिए ही लगे हैं। ममता बनर्जी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में भय का माहौल बनाया जा रहा है। चुनाव के बाद अब तक 53 बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है।
विज्ञापन
अयोध्या में जमीन को लेकर शुरू विवाद में मनोज तिवारी ने कहा कि चंपत राय जिन्होंने पूरा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया, उन पर झूठा आरोप लगाने वालों को ईश्वर सजा देगी। बताया कि कोरोना की पहली लहर हो या दूसरी, केवल दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी ही नहीं देश, प्रदेश में सभी जगहों पर सरकार की मॉनिटरिंग का ही नतीजा रहा कि कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण में जल्दी कामयाबी मिली।
विज्ञापन
ऑक्सीजन संकट दूर करने के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाया गया, ग्रामीण इलाकों में ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर सहित अन्य व्यवस्था कराई गई। इस दौरान उन्होंने आईडीए सचिव से कोरोना की तीसरी लहर में दंत चिकित्सकों को भी मरीजों की सेवा के लिए प्रेरित करने की बात कही।
इससे पहले मनोज तिवारी ने शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। तिवारी ने बताया कि वह अपनी मां से मिलने के लिए वाराणसी आए थे।
इससे पहले मनोज तिवारी ने शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। तिवारी ने बताया कि वह अपनी मां से मिलने के लिए वाराणसी आए थे।