फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deep Patel are mini-marathon winner

मिनी मैराथन में दौड़े युवा, बूढ़े, बच्चे

Sun, 15 Jan 2017 07:55 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
टीम डिजिटल, वाराणसी Updated Sun, 15 Jan 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
Deep Patel are mini-marathon winner
mini marathon in varanasi - फोटो : अमर उजाला
 सेना दिवस पर रविवार को छावनी परिषद में आयोजित हुई मिनी मैराथन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने हिस्सा लिया। सामान्य वर्ग में करीब डेढ़ हजार लोगों ने भाग लिया। छावनी के मल्टीपरपज ग्राउंड से शुरू हुई दौड़ विभिन्न स्थानों से होते हुए इसी मैदान पर खत्म हुई।
विज्ञापन


पांच किलोमीटर की दौड़ में दीप पटेल प्रथम, अजीत यादव द्वितीय और राजू यादव को तृतीय स्थान मिला। सभी छह वर्ग के विजेताओं को इनाम में साइकल दी गई। वरिष्ठ नागरिक वर्ग में 70 साल के रामधनी ने पहला स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन


मिनी मैराथन छह वर्गों में आयोजित की गई थी। सामान्य वर्ग पांच किलोमीटर, छात्र और छात्राओं के सीनियर वर्ग के लिए पांच किलोमीटर, छात्र और छात्राओं के जूनियर वर्ग के लिए तीन किलोमीटर, वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीन किलोमीटर, महिला वर्ग के लिए तीन किलोमीटर और विकलांगों (व्ह्ील चेयर पर) के लिए दो सौ मीटर की दौड़ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


39 जीटीसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर एसए रहमान ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। दौड़  नेहरू पार्क , केंद्रीय विद्यालय रोड, शांथाराम चौराहा होते हुए वापस मल्टीपरपज ग्राउंड पर समाप्त हुई। सामान्य वर्ग में सेना, छावनी और छावनी क्षेत्र के बाहर रहने वाले लोगों ने भी भाग लिया। बीएचयू की कुछ छात्राएं भी भाग लेने पहुंची थी।

छात्रों के सीनियर वर्ग में अनिल कुमार को प्रथम, संदीप कुमार को द्वितीय और रवि कुमार को तृतीय पुरस्कार मिला। जूनियर वर्ग में जय प्रकाश यादव को प्रथम, सर्वेश मिश्रा को द्वितीय और शैलेश यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विकलांग वर्ग में गुरु प्रसाद को प्रथम, सकूर आलम को द्वितीय और शीतला प्रसाद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

वरिष्ठ नागरिक में रामधनी को प्रथम, रामचंद्र प्रसाद गुप्ता को द्वितीय और दुर्गा प्रसाद को तीसरा स्थान मिला। महिला वर्ग में गुमा थापा को पहला,  सपना झा को दूसरा और ममता पाल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।


द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले ट्राली बैग और तीसरे स्थान वाले को डिनर सेट दिया गया। कार्यक्रम में छावनी परिषद की सीईओ प्रोमिला जायसवाल, उपाध्यक्ष चंद्र केशव, सदस्य शैलेंद्र सिंह, शहनवाज अली आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed