फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deendayal upadhyay District Hospital got another title get first place in UP in Eco Friendly Award

Varanasi: जिला अस्पताल को मिला एक और खिताब, इको फ्रेंडली अवार्ड में UP में पहला स्थान

Sat, 07 Jan 2023 09:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 07 Jan 2023 09:57 PM IST
सार

 दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल को कायाकल्प अवार्ड, एनक्वास सर्टिफिकेशन के बाद अब इको फ्रेंडली अवार्ड दिया गया है। अवार्ड के तहत अस्पताल को दस लाख रुपये की धनराशि भी मिलेगी।

विज्ञापन
Deendayal upadhyay District Hospital got another title get first place in UP in Eco Friendly Award
दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के पांडेयपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल को कायाकल्प अवार्ड, एनक्वास सर्टिफिकेशन के बाद अब इको फ्रेंडली अवार्ड दिया गया है। 93.81 फीसदी अंक के साथ अस्पताल को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। अवार्ड को सीएमएस डॉ. आरके सिंह ने बड़ी उपलब्धि बताया है। अवार्ड के तहत अस्पताल को 10  लाख रुपये की धनराशि भी मिलेगी।

विज्ञापन


चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने दीनदयाल अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके सिंह को इको फ्रेंडली अवार्ड का पत्र भेजा है। डॉ. आरके सिंह ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि अस्पताल को एक के बाद एक अवार्ड मिल रहे हैं। यह सभी चिकित्सकों, कर्मचारियों के बेहतर प्रयास का परिणाम है।

विज्ञापन

प्रदेश में सर्वाधिक 93.81 प्रतिशत अंक

क्वालिटी एश्योरेंस के मंडलीय सलाहकार डॉ. आरपी सोलंकी ने बताया कि अस्पताल ने स्वच्छता अभियान के तहत इको फ्रेंडली अवार्ड (2022-23) के लिए शासन की ओर से निर्धारित सभी मानकों को पूरा कर प्रदेश में सर्वाधिक 93.81 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। अस्पताल को 10 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी जो मरीजों की सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया, तीन स्तरों पर होने वाले मूल्यांकन में बायोमेडिकल वेस्ट का प्रबंधन, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का सक्रिय संचालन, बाउंड्री वॉल से बाहर की सफाई व्यवस्था, अस्पताल में पौधरोपण, पेयजल की गुणवत्ता और उपलब्धता आदि को शामिल किया गया है।

सोलर पैनल, एलईडी बल्ब, बेहतर रेटिंग इलेक्ट्रिक सामान, बिना प्रयोग के कंप्यूटर व विद्युत उपकरण बंद रखने, प्लास्टिक पर प्रतिबंध, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, कूड़ा-कचरा प्रबंधन सहित सभी मानकों पर अस्पताल खरा उतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed