दर्दनाक हादसा: आईटीआई की परीक्षा देकर घर लौट रहे साले-बहनोई की मौत, घर में पसरा मातम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में आईटीआई की परीक्षा देकर घर लौट रहे साले-बहनोई की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा वाराणसी- गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेवसा गांव के पास हुआ। दोनों नेसारे गांव में एक रिश्तेदारी में रूके हुए थे। दोनों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।
नोनहरा थाना क्षेत्र के भिखनापुर गांव निवासी संदीप यादव(20) पुत्र रामउग्रह यादव अपने बहनोई मऊ जिले के हलधरपुर निवासी गुड्डू यादव(35) के साथ सोमवार को क्षेत्र के नेसारे गांव निवासी भरत यादव के यहां रिश्तेदारी में आए थे। गांव में संचालित आईटीआई स्कूल में संदीप यादव की सोमवार को परीक्षा थी। परीक्षा खत्म होने के बाद दूसरे दिन सुबह साले और बहनोई बाइक से घर के लिए निकले थे।
दोनों अभी हाईवे पर रेवासा गांव के पास पहुंचे ही थे कि अचानक बाइक अनियंत्रित हो गाजीपुर से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार साले और बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां बहनोई गुड्डू यादव की मौत हो गई। जबकि साले संदीप की हालत गंभीर होने पर उसे बीएचयू रेफर कर दिया गया, वहां पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
मृतक गुड्डू महानगर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। डाला छठ के लिए छुट्टी लेकर वह घर आया था। जबकि संदीप अभी आईटीआई कर रहा है। उधर हादसे में गड्डू यादव और संदीप की मौत के बाद रिश्तेदारी समेत सभी जगह मातम छा गया। रोते-बिलखते परिजन थाने पहुंचे। वहां से दोनों के शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया