फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dealing the breath by strangling the system

सिस्टम का गला घोंट कर सांसों का कर रहे थे सौदा

Sun, 09 May 2021 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Dealing the breath by strangling the system
वाराणसी। कोरोना काल में लाख कड़ाई के बावजूद जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाजारी करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। सिस्टम का गला घोटकर सांसों का सौदा करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी कर रही है। सिगरा थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार देर रात चंद्रिका नगर कॉलोनी में छापा मारकर दो युवकों को तीन रेमडेसिविर इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया। मजबूरी का फायदा उठाकर मरीज के तीमारदारों से एक-एक इंजेक्शन के 20-20 हजार रुपये मांग रहे थे।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि जीवनरक्षक रेमडेसिविर इंजेक्शन के नाम पर मनमाना पैसा लिया जा रहा है। इसके बाद टीम ने सिगरा थाना पुलिस की सहायता से सिगरा के चंद्रिकानगर कालोनी में दो युवकों को एक मरीज के तीमारदारों से 20-20 हजार रुपये सौदा करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक चंद्रिकानगर का सर्वेश अग्रवाल है, जबकि दूसरा चंदौली के बलुआ के महुआं कला निवासी प्रमोद पांडेय है। प्रमोद, सर्वेश के यहां काम करता है। जबकि सर्वेश अभी पढ़ाई कर रहा है। सर्वेश व प्रमोद ने मरीजों के परिजनों ने संपर्क किया था।
विज्ञापन

गिरफ्तारी करने वाली टीम में क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्वनी कुमार पांडेय, सिगरा थाना प्रभारी अनूप कुमार शुक्ला, उप निरीक्षक धनंजय राय आदि रहे। बरामद इंजेक्शन गैर प्रांत से मंगाया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर इसकी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed