वाराणसी: आरएसएस सेवा भारती के कोषाध्यक्ष पर हमला, परिजनों को भी पीटा, छह लोग घायल
नाले पर अवैध निर्माण का विरोध करने पर मनबढ़ों ने आरएसएस सेवा भारती उत्तर भाग के कोषाध्यक्ष मारपीट की। बीच बचाव में आए पिता, भाई और दो महिलाएं समेत छह लोग भी मारपीट में घायल हो गए।
विस्तार
वाराणसी नगर निगम के नाले पर अवैध निर्माण का विरोध करने पर रविवार को पड़ोस के मनबढ़ युवकों ने आरएसएस सेवा भारती उत्तर भाग के कोषाध्यक्ष निर्मल उपाध्याय सहित परिजनों की पिटाई की। इसमें छह लोग घायल हुए हैं। आरोप है कि पिस्टल की मुठिया से सिर पर वार किया गया।
पीड़ित ने कैंट थाने में एक नामजद सहित 11 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। कैंट थाना अंतर्गत सिकरौल निवासी निर्मल उपाध्याय का आरोप है कि घर के बगल के नाले पर की गई इंटरलॉकिंग को पड़ोस के लोग उखाड़कर अवैध निर्माण करा रहे थे।
पिता रामआशीष उपाध्याय और बड़े भाई विनोद उपाध्याय सहित पड़ोसियों ने विरोध किया, तो 10 की संख्या में आए युवकों ने पिता और भाई पर हाकी व डंडे से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए भतीजे सत्यम उपाध्याय, भाभी जानकी देवी और पत्नी अंजली देवी की भी पिटाई की।
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे तो मनबढ़ युवकों ने पिस्टल की मुठिया और राड से वार कर लहूलुहान कर दिया। घायलों का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। कैंट इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह के अनुसार विपक्षी कृष्णमूर्ति तिवारी सहित 10 अज्ञात के खिलाफ तहरीर मिली है, उन सभी पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ेंः UPTET Exam: पूर्वांचल में पकड़े गए छह 'मुन्ना भाई', शिक्षक पात्रता परीक्षा में बिहार का सॉल्वर गैंग सक्रिय
'पहले तहरीर दीजिए तब घटनास्थल पर पहुंचेंगे'
पढ़ेंः बीएचयू में चिकित्सकों का अध्ययन: टीका लगवा चुके लोगों पर कोरोना का वायरस बेदम, खतरा हुआ कम