फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deadly attack firing on BSP district vice-president mau up

मऊ : बसपा के जिला उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, फायरिंग में बाल-बाल बचे

Sat, 12 Dec 2020 05:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 12 Dec 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack firing on BSP district vice-president mau up
जैकेट दिखाते बसपा जिला उपाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कोलोराकमाल सेनपुर गांव के पास शुक्रवार रात बदमाशों ने बसपा के जिला उपाध्यक्ष को लक्ष्य कर फायरिंग कर दी। संयोग रहा कि वो बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन

पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। इसमें पीड़ित ने चार लोगों को आरोपित किया है। साथ ही उन पर हत्या की नीयत से दो गोली चलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



मोहम्मदागोहना कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर कोलोरा गांव निवासी संतोष राजभर(35) पुत्र हरिविलास राजभर बसपा के जिला उपाध्यक्ष हैं। शुक्रवार की रात 10 बजे के करीब वो एक निमंत्रण कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वो घर के करीब पहुंचे, तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने सामने से उनको लक्ष्य कर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह संयोग ही था कि गोली जिला उपाध्यक्ष की बजाय कार को छेद कर निकल गई। दूसरी गोली संतोष के जैकेट को छेदकर सीट में घुस गई। जिला उपाध्यक्ष ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जिला उपाध्यक्ष और उनकी कार को लेकर कोतवाली आई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार धुले भी मौके पर पहुंच गए। जिला उपाध्यक्ष संतोष राजभर ने घटना के बाबत चार व्यक्तियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। इस बाबत कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष द्वारा चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। इसकी जांच की जा रही है, जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed