फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body thrown in the bushes after killing the student, there is a possibility of rape

छात्रा की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव, दुष्कर्म की आशंका

Sat, 04 Sep 2021 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Dead body thrown in the bushes after killing the student, there is a possibility of rape
माधोपुर स्थित खेत किनारे झाड़ियों में शुक्रवार शाम छात्रा का अर्धनग्न अवस्था में शव पुलिस ने बरामद किया। 22 वर्षीय छात्रा के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ और गले पर निशान देख हत्या की आशंका जाहिर की गई। शव के पास पड़े बैग में कापी व किताबें थी। फोरेंसिक टीम और एसपी ग्रामीण, एएसपी ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को देख दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई। सीओ सदर के नेतृत्व में पुलिस की पांच टीमें गठित की गईं हैं।
विज्ञापन

रोहनिया थाना अंतर्गत माधोपुर स्थित खेत में शाम पांच बजे कुरहुआ गांव का रहने वाला किशोर सिंधु राय बकरी चरा रहा था। इस दौरान सिंधु खेत किनारे लगी झाड़ियों की तरफ गया। जैसे ही कुछ दूर आगे बढ़ा कि झाड़ियों में युवती का शव देखते ही चीखने चिल्लाने लगा। तब तक आसपास के अन्य चरवाहा भी मौके पर पहुंच गए। युवती का अर्धनग्न अवस्था में शव देखते ही पुलिस को सूचना दी गई। क्रीम कलर की शर्ट, नीला जैकेट व नीला पैंट, सफेद रंग का मोजा व काले रंग की जूती पहने युवती के मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था और गले पर रस्सी जैसा गहरा निशान भी था। कपड़े अस्त व्यस्त पड़े हुए थे। शव के पास ही छात्रा का बैग भी था, जिसमें काफी-किताबें और टिफिन बाक्स था।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। तब तक एसपी ग्रामीण अमित वर्मा, एएसपी ग्रामीण नीरज पांडेय पहुंचे, इस दौरान फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। फारेंसिक टीम ने छात्रा के बैग और आसपास बिखरे कपड़े अन्य चीजों को समेटते हुए साक्ष्य संकलन किया। पुलिकर्मियों व ग्रामीणों ने शव को देख आशंका जताई कि दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या करके शव यहां फेंका गया होगा। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने छात्रा की शिनाख्त करते हुए मामले की तफ्तीश के लिए पांच टीमें गठित कीं। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि युवती की हत्या की गई है, दुष्कर्म की बात अभी नहीं कह सकते। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन से थी गायब, परिजन लगा रहे थे लंका थाने का चक्कर
लंका थाना क्षेत्र हाईवे से सटे एक गांव रहने वाली छात्रा रोहनिया स्थित एक मैनेजमेंट कालेज की छात्रा थी। बृहस्पतिवार को सुबह घर से कालेज के लिए निकली और दोपहर बाद तक घर नहीं लौटी और मोबाइल बंद मिलने से परेशान परिजन खोजबीन में जुट गए। लंका थाने से लेकर डाफी पुलिस चौकी तक परिजनों ने दौड़ भाग की और गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस से गुहार भी लगाई। सूचना पाकर रोहनिया थाने पहुंचे परिजनों ने लंका थाने की पुलिस पर आरोप लगाया कि गुमशुदगी दर्ज कराने की गुहार लगाने के बावजूद पुलिस ने तेजी नहीं दिखाई।

घटनास्थल के पास लगे कैमरे की फुटेज खंगाल रही पुलिस
सीओ सदर डॉ. चारू द्विवेदी के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच, सर्विलांस और रोहनिया थाने सहित पुलिस की पांच टीमें हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए लगाई गई हैं। युवती के मोबाइल डिटेल और दोस्तों से पूछताछ पुलिस ने शुरू कर दी। वहीं घर से लेकर कॉलेज के बीच लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। यह देखा जा रहा है कि छात्रा किसी के साथ कालेज गई थी या फिर अकेले। एक टीम कालेज भी धमकी और सीसी फुटेज को खंगालना शुरू किया। रात होने के कारण हाइवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को बहुत मदद नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed