फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body of youth found under suspicious circumstances in Varanasi, accused of murder in love affair

वाराणसी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, प्रेम प्रपंच में हत्या किए जाने का आरोप

Sun, 20 Jun 2021 10:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 20 Jun 2021 10:28 PM IST
सार

परिजनों ने प्रेम प्रपंच में हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। राजपुर गांव निवासी सुबाष का बेटा किशन एक टेंट हाउस में काम करता था। 

विज्ञापन
Dead body of youth found under suspicious circumstances in Varanasi, accused of murder in love affair
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

राजपुर गांव निवासी सुबाष का बेटा किशन एक टेंट हाउस में काम करता था। शनिवार रात आठ  बजे किशन के मोबाइल पर एक फोन आया। उसके बाद बिना परिजनों को सूचित किए किशन घर से निकल गया। टेंट में काम करने के कारण किशन अक्सर रात में घर से बाहर रहता है तो परिजनों ने कोई खोजबीन नहीं की।

विज्ञापन


सुबह 10 बजे परिवार केकु छ सदस्य गांव स्थित सिवान में पाही पर पहुंचे तो वहां किशन अचेतावस्था में पड़ा हुआ था। यह देखते ही परिजन चीखने चिल्लाते हुए किशन को एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोपहर बाद शव लेकर परिजन घर पहुंचे तो सिंधोरा थाने को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय और थानाध्यक्ष पहुंचे और छानबीन की। परिजनों के अनुसार किशन की प्रेम प्रपंच में हत्या कर पाही पर शव फेंका गया। किशन तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। ग्रामीणों के अनुसार किशन के दोनों हाथ तोड़ने व प्रताड़ित करनेके बाद गला दबाकर हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपार्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बरलहाल, किशन के मोबाइल की काल डिटेल के आधार पर भी जांच की सूई आगे बढ़ाई जा रही है।

ट्रांसपोर्ट के बाहर संदिग्ध हालात में ट्रक चालक की मौत

 महेशपुर स्थित ट्रांसपोर्ट के बाहर रविवार सुबह खड़ी ट्रक के अंदर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंडुवाडीह पुलिस के अनुसार बातचीत करते हुए चालक अचानक गिरा और दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर डीसीपी वरुणा जोन, फारेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच की।

प्रतापगढ़ के कंधई निवासी चालक रामबहादुर यादव (30) सुबह शिवदासपुर स्थित गोदाम में ट्रक अनलोड किया और माल लोडिंग के लिए महेशपुर स्थित ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में पहुंचा। यहां एक ट्रांसपोर्ट के पास ट्रक खड़ा कर अंदर बैठा था। इसी दौरान अचानक वह अचेत हो गया।

आसपास के लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मंडुवाडीह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी। मौके पर डीसीपी वरुणा जोन विक्रांत वीर व एडीसीपी वरुणा जोन, फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। ट्रक चालक रामबहादुर यादव के परिजनों को पुलिस ने घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed