फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body of young man found in ruins at varanasi

Varanasi News: घर से सौ मीटर दूरी पर खंडहर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहरा; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 15 Jan 2024 02:42 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 15 Jan 2024 02:42 PM IST
सार

मामला सरैया इलाके के मुस्लिमपुरा इलाके का है। सोमवार को सुबह-सुबह युवक का शव खंडहर में मिला तो आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच उसकी पहचान कर लोगों ने उसके घरवालों जानकारी दी। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। 

विज्ञापन
Dead body of young man found in ruins at varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Twitter

विस्तार

वाराणसी जिले के जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैया स्थित मुस्लिमपुरा इलाके में सोमवार की सुबह खंडहर में एक युवक का शव मिला। खंडहर से सौ मीटर की दूरी पर युवक का घर है। घटना को लेकर लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। उधर, मामले की सूचना पर जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुड़ गई। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर मौत का कारण पता किया जा रहा है। युवक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले।

विज्ञापन


यह है मामला
सरैया के मुस्लिमपुरा इलाके में सादाब (22) का शव एक खंडहर में मिलने पर हड़कंप मच गया। घरवालों को जानकारी हुई तो वे दहाड़े मारकर रोते हुए घटनास्थल की ओर भागे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सादाब के शव के पास बांस की टोकरी रखी हुई थी और शव को सूत के बोरे से ढका गया था। लोगों का कहना है कि इस जगह पर हमेशा नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है।  
विज्ञापन


घटना को लेकर आसपास के लोगों में चर्चा है कि सादाब को पहले नशे में धुत किया गया फिर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले शव को ऊपर से बोरी से ढककर उसके ऊपर टोकरी रख दिया और फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में जैतपुरा पुलिस ने बताया कि युवक के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं हैं। शव के पास से ऐसी कोई ऐसी चीज नहीं मिली है जिससे उसकी हत्या की पुष्टि हो सके। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के संबंध में पुलिस सादाब के घरवालों के साथ ही आसपास के युवकों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed