फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dead body found of man going to market from home in jaunpur

यूपी के जौनपुर में घर से बाजार के लिए निकले युवक की खेत में मिली लाश, हत्या का आरोप

Thu, 26 Nov 2020 04:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 26 Nov 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
dead body found of man going to market from home in jaunpur
मृतक (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गुरुवार की सुबह घार से सौ मीटर दूर खेत में युवक संदिग्ध हाल में मृत पाया गया। युवक बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके मुंह और नाक पर खून लगा था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के करौंदी कला गांव निवासी विनय प्रताप सिंह उर्फ नन्हे सिंह(40) बुधवार की रात करीब आठ बजे घर पर सब्जी देने के बादबा जार जाने की कहकर चला गया। देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन



गुरुवार की सुबह घर से लगभग सौ मीटर दूर सरसों के खेत में विनय प्रताप का शव देख ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। युवक के मुंह और नाक पर खून लगा था। चेहरा काला पड़ गया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ मुन्ना राम ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed