फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body found in well of jewelery artisan well jauanpur up

यूपी: शाम को घर से निकला था आभूषण कारीगर, कुएं में लाश मिलने से सनसनी

Thu, 20 Aug 2020 12:19 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 20 Aug 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Dead body found in well of jewelery artisan well jauanpur up
demo pic

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के डेरा रामपुर गांव के कुएं में बुधवार को आभूषण विक्रेता की हत्या कर फेंकी लाश मिली। उसके सिर पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं। मामले में दो नामजद समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


हैदरपुर गांव निवासी रवींद्र उर्फ पप्पू मौर्य (48) साइकिल से फेरी लगाकर आभूषण की बिक्री करता था। मंगलवार की शाम फोन आने के बाद वह झोले में आभूषण लेकर पड़ोस के डेरा रामपुर गांव  के लिए निकला था। देर रात तक नहीं लौटा तो चिंतित घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन


इस बीच, बुधवार की सुबह डेरा रामपुर गांव में कुएं में लाश मिली। उसे निकाला गया तो पहचान रवींद्र के रूप में हुई। उसके सिर पर गहरा जख्म था। दोपहर में डॉग स्क्वॉड ने भी छानबीन की। खोजी कुत्ता करीब सौ मीटर दूर एक घर तक जाकर रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बाद में पुलिस की छानबीन में वहीं से रवींद्र के आभूषण का झोला व खून के धब्बे भी मिले। परिजनों का आरोप है कि रवींद्र की कुल्हाड़ी से हत्या की गई है। बड़े भाई राजेश मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत चार लोगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है।

संदेह के आधार पर महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी अशोक कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। सभी पहलुओं पर जांच कर शीघ्र पर्दाफाश करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed