फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body found hanging in forest department post bungalow in Sonbhadra

यूपी: सोनभद्र में वन विभाग के डाक बंगले में लटका मिला शव, मचा हड़कंप

Sun, 08 Nov 2020 09:50 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 08 Nov 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
Dead body found hanging in forest department post bungalow in Sonbhadra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक व्यक्ति का शव घर से कुछ दूर वन विभाग के डाक बंगले में फंदे से लटकते हुए मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के डूभा गांव निवासी शनिवार की रात वशिष्ठ पाल(50) पुत्र ददई पाल अपने घर से निकले। घर से 200 मीटर दूर वन विभाग के डाक बंगला परिसर में उनका शव फंदे से लटकते हुए मिला।
विज्ञापन



उनके पुत्र श्यामराज पाल के अनुसार, वशिष्ठ घर से करीब नौ बजे रात में निकले थे। जब एक घंटे बाद घर वापस नहीं लौटे तो खोजना शुरू किया। खोजते खोजते-खोजते जब डाक बंगले की तरफ बढ़े तो पेड़ से लटकता हुआ शव दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि जाकर देखा तो पिता का शव था।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी, सब इंस्पेक्टर रामायण राम घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed