फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   youth Dalmandi take orders give Chinese Manjha police challaned four people goods recovered

चाइनीज मांझा : दालमंडी का युवक ऑर्डर लेकर देता था मांझा, पुलिस ने चार का किया चालान; 15 हजार किलो माल बरामद

Sun, 05 Jan 2025 01:12 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 05 Jan 2025 01:12 AM IST
सार

वाराणसी में चाइनीज मांझा से होने हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं, पुलिस कार्रवाई भी कर रही है। अभियान चलाकर खतरनाक मांझा बरामद किया जा रहा है। गिरफ्तारियां भी हो रही हैं। इसी क्रम में दालमंडी का एक युवक भी धराया है, जो बड़े पैमाने पर ऑर्डर लेकर मांझा मंगवाता था।

विज्ञापन
youth Dalmandi take orders give Chinese Manjha police challaned four people goods recovered
पुलिस ने पकड़ा चाइनीज मांझा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के माताकुंड लल्लापुरा निवासी मोहम्मद आजम और उसके भाई मोहम्मद अफजल से ऑर्डर लेकर दालमंडी का एक युवक चीनी मांझा सप्लाई करता था। इसके अलावा दोनों इंडिया मार्ट वेबसाइट के माध्यम से मुंबई और गुजरात से भी चीन का मांझा मंगवाते थे। 

विज्ञापन


पुलिस आजम और अफजल के घर के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इसके अलावा पानदरीबा और दालमंडी इलाके में गुपचुप तरीके से बेचने वालों की तलाश में पुलिस की टीम सादे कपड़ों में लगाई गई है।
विज्ञापन


सिगरा थाने की पुलिस ने बीती रात हरिनगर कॉलोनी, चंदुआ छित्तूपुर निवासी सगे भाई जितेंद्र कुशवाहा और कुंदन कुशवाहा को गिरफ्तार कर उनके पास से 2000 किलो चीन का मांझा बरामद किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि जितेंद्र और कुंदन माताकुंड लल्लापुरा के मोहम्मद आजम और मोहम्मद अफजल से चीन का मांझा खरीदते हैं। पुलिस ने आजम और अफजल के घर पर छापा मारा तो 13000 किलो चीन का मांझा बरामद हुआ। पुलिस ने आजम और अफजल से पूछताछ की तो पता लगा कि दालमंडी निवासी युवक उनके पास आकर चीनीे मांझे का ऑर्डर ले जाता है। इस संबंध में मोबाइल या किसी अन्य माध्यम से बातचीत नहीं होती है। 

चारों आरोपियों का शनिवार को चालान कर दिया गया। एसीपी चेतगंज गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। बेचने से संबंधित अन्य लोग भी गिरफ्त में होंगे। 15 हजार किलो चीन का मांझा बरामद करने वाले सिगरा थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र और उनकी टीम को शनिवार को डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने 25 हजार रुपये का इनाम दिया। 

Trending Videos

चीनी मांझे से एमआर की नाक कटी
चीन के प्रतिबंधित मांझे का कहर जारी है। शनिवार को मिर्जामुराद फ्लाईओवर पर चीन के मांझे की चपेट में आकर एक मेडिकल रिप्रजेंटेटिव की नाक कट गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने तीन टांका लगाया। मिर्जापुर निवासी मेडिकल रिप्रजेंटेटिव आमिर खान (30) अपनी कंपनी की मीटिंग के सिलसिले में बाइक से वाराणसी आ रहे थे। 

चीनी मांझा बेचते हुए चार दुकानदार गिरफ्तार
पुलिस ने लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी चीन के प्रतिबंधित जानलेवा मांझे के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी। लक्सा, जैतपुरा, कैंट, और चौबेपुर थाने की पुलिस ने शनिवार को चार दुकानदारों को चीनी मांझा बेचते हुए गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 40 किलोग्राम मांझा बरामद किया गया है। लक्सा थानाध्यक्ष दयाराम ने सोनिया पानी की टंकी जाने वाली सड़क पर विनोद गुप्ता को दुकान से गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed