{"_id":"6924b6bd5276e6e5c4029ea1","slug":"dalmandi-three-storey-sattar-katra-is-being-demolished-with-a-machine-varanasi-news-c-20-vns1056-1198803-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दालमंडी : तीन मंजिला सत्तार कटरे काे मशीन से ढहा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दालमंडी : तीन मंजिला सत्तार कटरे काे मशीन से ढहा रहे
विज्ञापन
दालमंडी में चल रही अतिक्रमण की कार्यवाई में तैनात पुलिस। अमर उजाला
- फोटो : 1
वाराणसी। दालमंडी चौड़ीकरण अभियान के तहत सोमवार को सत्तार कटरे के पास तीन मंजिला भवन को गिराने का क्रम जारी रहा। हथौड़े के अलावा मशीन से छतों को काटा जा रहा है। पैरा मिलिट्री फोर्स की मौजूदगी में रास्ता बंद करके तोड़ने की कार्रवाई जारी रही। रास्ता बंद किया गया था।
इस दौरान पुलिस माइक से एनांउस कर रही है कि वीडीए की ओर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है। लोगोंं को सहयोग की अपील की गई। यहां रहने वाले कामरान अहमद ने कहा कि प्रोजेक्ट को रिजेक्ट किया जाए। गली का चौड़ीकरण नहीं होता है। 12 मीटर की मुख्य सड़क है। गली की चौड़ाई 17 मीटर करने की योजना है। पूरे हिंदुस्तान में गली का चौड़ीकरण नहीं होता है। दुकानदार कहां जाएंगे। किरायेदारों को कुछ नहीं मिला है। मकान मालिक से रजिस्ट्री कराके प्रशासन ले रहा है।
शकील अहमद ने कहा कि यह कार्रवाई उचित नहीं है। दुकानें उजड़ जाएंगी तो दिक्कत होगी। कोई भी दुकान उजड़ती है तो पहले उन्हें शिफ्ट किया जाता है। हम लोगों को भय है यहां से उजड़ेंगे तो कहां जाएंगे। असहाय महसूस कर रहे हैं। मुआवजे से कितने दिन खाएंगे।
विज्ञापन
वर्जन
42 से अधिक रजिस्ट्री हो गई है। एक साथ कई भवनों की रजिस्ट्री कराने के बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी। - केके सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

दालमंडी में चल रही अतिक्रमण की कार्यवाई में तैनात पुलिस। अमर उजाला- फोटो : 1