फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dagger's arrival from Pakistan stalled after tax increase

पाकिस्तान से आवक पर कर बढ़ने के बाद पूर्वांचल की सबसे बड़ी किराना मंडी से छुहारा गायब

Wed, 27 Nov 2019 11:56 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी ललित शंकर पाण्डेय, अमर उजाला, वाराणसी
ललित शंकर पाण्डेय, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 27 Nov 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
Dagger's arrival from Pakistan stalled after tax increase
बाजार - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल की सबसे बड़ी किराना की गोला दीनानाथ मंडी से छुहारा मानों छूमंतर हो गया है। आलम यह है कि आसपास के जिलों से आने वाले थोक व फुटकर व्यापारियों को बिना छुहारे के मायूस लौटना पड़ रहा है। जिनके पास स्टाक में छुहारा है भी तो उसका दाम 260-300 रुपये प्रति किलो में होने के चलते ग्राहकों से लेकर व्यापारियों तक के गले नहीं उतर रहा। 

विज्ञापन


मंडी के 200 दुकानों में छुहारा ढूंढा तो चुनिंदा दुकानदारों के पास ही छुहारा मिला वह भी महज पांच से दस किलो। चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और सोनभद्र मिर्जापुर सहित यूपी-बिहार बॉर्डर के आधा दर्जन जिलों के व्यापारी गोला दीनानाथ मंडी से ही माल खरीदते हैं। माल नहीं आने का मुख्य कारण व्यापारियों ने पुलवामा प्रकरण के बाद से पाकिस्तान से आयात पर बढ़ी 200 फीसद टैक्स को बताया है। प्रकरण से पहले आयात पर सिर्फ 12 परसेंट टैक्स होता था। 

विज्ञापन

छह ट्रक से अब हो गई छह बोरी

छह माह पूर्व मंडी में छुहारा से लदे पांच से छह ट्रक सप्ताह में एक से दो बार आते थे। एक ट्रक में लगभग 16 टन माल आता है। जब से टैक्स बढ़ा है छुहारा की आवक धीरे-धीरे कम होते-होते अब छह बोरी में सिमट गई है। यह भी छह बोरी माल नई दिल्ली से उन व्यापारियों द्वारा भेजा जा रहा है जो पूर्व में माल स्टाक करके रखे हुए थे। अब उन व्यापारियों ने भी हाथ खड़े कर दिए है। नई दिल्ली के कुछ व्यापारी ईरान से माल मंगा रहे हैं, लेकिन वह माल अभी बनारस की मंडी में नहीं पहुंच रहा है। हालांकि अफगानिस्तान से अफगानी ढाई इंच वाला छुहारा मार्केट में आने की बात व्यापारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंधा नमक भी महंगा

पाकिस्तान से आने वाले सेंधा नमक की आवक में भी कमी आई है। यही कारण है कि 12 से 14 रुपये किलो में बिकने वाला सेंधा नमक 40 से 45 रुपये किलो में बिक रहा है। व्यापारियों ने अंदेशा जताया है कि आने वाले दिनों में सेंधा नमक भी ढूंढे नहीं मिलेगा। 

काजू, किसमिस और पनीर फूल में भी कमी

डाईफ्रूट के बारे में भी कहा जाता है कि कुछ माल जैसे काजू, किसमिस भी पाकिस्तान से आता था, वह भी आवक ठप है। सांगली, नासिक से अब किसमिस गोला मंडी में पहुंच रहा है। डायबिटीज कंट्रोल में सहायक पनीर फूल भी पाकिस्तान से आता है। लेकिन इन दिनों वह भी नहीं आ रहा है। 

पाकिस्तान से छुहारा नहीं आने के चलते मंडी में छुहारा नहीं मिल पा रहा है। रोजाना व्यापारी मायूस लौट रहे हैं। टैक्स बढ़ने से छुहारा की आवक ठप है।
दुर्गा प्रसाद गुप्ता, संरक्षक, काशी किराना व्यापार मंडल, गोला दीनानाथ मंडी
पुलवामा प्रकरण के बाद पाकिस्तान से आयात पर बढ़े 200 फीसद टैक्स का असर है कि छुहारा की आवक ठप है। मंडी में छुहारा की किल्लत है। 
मोहन बरनवाल, महामंत्री, काशी किराना व्यापार मंडल, गोला दीनानाथ मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed