फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dadri Mela Ballia buffalo eats apple banana and cashew raisins price and milk

ददरी मेलाः सेब केला और काजू किशमिश खाती है यह भैंस, जानें कीमत और दूध की मात्रा

Tue, 24 Nov 2020 07:41 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: विचित्र सिंह Updated Tue, 24 Nov 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
Dadri Mela Ballia buffalo eats apple banana and cashew raisins price and milk
ददरी मेला में भैंस के साथ पशुपालक। - फोटो : अमर उजाला।

यूपी में बलिया में विश्वविख्यात ददरी मेला में एक ऐसी भैंस आई है जो चारे के साथ काजू, किशमिश और सेब, केला खाती है। ऐसा आपने अभी तक नहीं सुना होगा। पशुपालक का कहना है कि वे भैंस को चारे के साथ फल और मेवा भी खिलाते हैं। इसमें सेब, केला, काजू, किशमिश आदि शामिल है।

विज्ञापन


फल और मेवा खाकर भैंस काफी मात्रा में दूध भी देती है। यही नहीं यह भैंस सोशल मीडिया पर भी खूब धमाल मचा रही है। यही कारण है कि यूट्यूब पर इस भैंस को करीब 25 लाख लोग देख चुके हैं। इस मुर्रा भैंस की कीमत पांच लाख रुपये बताई जा रही है। ददरी मेला के नंदी ग्राम में मंगलवार को यह भैंस पशु व्यापारियों और लोगों के आकषर्ण का केंद्र रही।

विज्ञापन

इस पांच लाख की भैंस के स्वामी वाराणसी के आदमपुर क्षेत्र निवासी इत्ते सरदार यादव हैं। उन्होंने बताया कि फल और मेवा खिलाने से उनकी भैंस 20 लीटर दूध देती है। इसके अलावा तीन अन्य भैंस भी हैं, जो क्रमशः 14 लीटर और 12-12 लीटर दूध देती हैं। जिनमें एक की कीमत ढाई लाख और दो अन्य की कीमत दो लाख रुपये है। मेले में पांच लाख की भैंस की देखरेख और उसको चारा-पानी मुहैया कराने के लिए चार लोगों को रखा गया है।

Dadri Mela Ballia buffalo eats apple banana and cashew raisins price and milk
ददरी मेला में बिक्री के लिए मवेशी। - फोटो : अमर उजाला।

रोहतक से चार लाख 90 हजार में खरीदे थे 

इत्ते सरदार यादव इस भैंस को हरियाणा के रोहतक से चार लाख 90 हजार रुपये में खरीद कर लाये थे। ददरी मेला में बेचने के लिए लाने की बाबत पूछने पर बताया कि इस मेले में उनके बाप-दादा आते रहे हैं। उसी परंपरा के तहत वे भैंसें लेकर आए हैं। उनकी अनुपस्थिती में उनका बेटा इस परंपरा का निर्वहन करेगा। बताया कि ददरी के अलावा वह किसी मेला में नहीं जाते हैं और घर से मवेशियों का क्रय-विक्रय करते हैं। घर पर ही डेयरी संचालित होती है और दूध का कारोबार किया जाता है। ददरी मेला में बिक्री के लिए हरियाणा से उनकी 10 भैंसें और आने वाली हैं, जिनमें एक से बढ़कर एक दुधारु शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed