फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dadi pota theme park inaugurated tomorrow in varanasi by pm modi where orphan children will get grandmother love

दादी-पोता थीम पार्क का उद्घाटन आज: अनाथ बच्चों को मिलेगा दादी मां का प्यार, तो बुजुर्ग खुशियों में भूलेंगे टेंशन

Thu, 07 Jul 2022 09:56 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 07 Jul 2022 09:56 AM IST
सार

वाराणसी दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री जिन-जिन परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे उनमें से एक दुर्गाकुंड स्थित राजकीय वृद्धाश्रम में दादी-पोता थीम पर तैयार पार्क भी है। 

विज्ञापन
Dadi pota theme park inaugurated tomorrow in varanasi by pm modi where orphan children will get grandmother love
दुर्गाकुंड स्थित राजकीय वृद्धाश्रम में दादी-पोता थीम पर तैयार पार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बदलते बनारस को सौगात देने के लिए आज वाराणसी आएंगे। करीब सवा चार घंटे के दौरे में पीएम मोदी सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए मिड डे मील बनाने वाली अक्षयपात्र रसोई का उद्घाटन करेंगे। सिगरा स्टेडियम में 1774.34 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


जिन परियोजनाओं का लोकार्पण होगा उनमें से एक दुर्गाकुंड स्थित राजकीय वृद्धाश्रम में दादी-पोता थीम पर तैयार पार्क भी है।  प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पित होने वाले दुर्गाकुंड स्थित राजकीय वृद्धाश्रम में दादी-पोता थीम पर तैयार पार्क में अनाथालय और वृद्धाश्रम दोनों एक साथ होंगे। पार्क वाईफाई से लैस होगा।
विज्ञापन


2.04 करोड़ रुपये की लागत से बना थीम पार्क
बच्चों के लिए झूले, पालने के अलावा आरामदायक कुर्सियां होंगी। जहां बैठकर वृद्धाएं अनाथ बच्चों को दुलार सकेंगी। वहीं अपनों से अलग रह रहीं बुजुर्ग महिलाओं को भी अकेलापन नहीं सता सकेगा। यहां एलईडी भी लगेगी, जिस पर मनोरंजक चैनलों का एक साथ आनंद उठा सकेंगे।  2.04 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पार्क में वृद्धाश्रम में 50 महिलाओें संग शून्य से पांच साल तक के 100 बच्चे रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dadi pota theme park inaugurated tomorrow in varanasi by pm modi where orphan children will get grandmother love
दुर्गाकुंड स्थित राजकीय वृद्धाश्रम में दादी-पोता थीम पर तैयार पार्क - फोटो : अमर उजाला

अनाथालय में बच्चों को दादी-नानी के प्यार के साथ उनके शिक्षा की भी व्यवस्था होगी। बच्चों को खेल-खेल में प्री-प्राइमरी की शिक्षा दी जाएगी। पुस्तकालय, ड्राइंग रूम के साथ एक्टिविटी रूम भी तैयार किया गया है।

अस्पताल की भी होगी सुविधा
थीम पार्क में वृद्ध महिलाओं और बच्चों की देखरेख के लिए डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ तैनात होंगे। गंभीर बीमारी की स्थिति में पीड़ितों को बड़े अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सुविधा भी होगी। अस्पताल की ओर से नियमित अंतराल पर वृद्ध महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। 

गोद लेने वाली इकाई भी करेगी काम

0 से पांच साल के अनाथ बच्चों को गोद लेने के लिए पार्क में सरकार की ओर से बच्चों को गोद लेने वाली इकाई भी काम करेगी। ये पूर्वांचल का पहला गोद केंद्र होगा। यहां से पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों से लोग बच्चों को गोद ले सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed