{"_id":"5f293a2f4dcdf6055022dfba","slug":"dad-body-found-hanging-from-tree-in-varanasi-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पेड़ से इस हालत में लटकता मिला शव, मची सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पेड़ से इस हालत में लटकता मिला शव, मची सनसनी
Tue, 04 Aug 2020 04:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 04 Aug 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में एक युवक लाश पेड़ से लटकी मिली। शव इस हालत में देख गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पेड़ उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
चोलापुर थाना क्षेत्र के लश्करपुर (खनुवान) गांव में मंगलवार की सुबह तालाब के किनारे शीशम के पेड़ पर लाश फंदे पर झूलता शव देख लोग सन्न रह गए। लाश जमीन से 20 फीट की ऊंचाई पर रस्सी से लटक रही थी। जिसकी सूचना गांव में तुरंत फैल गई।
विज्ञापन
कुछ देर में चोलापुर पुलिस सहित भारी भीड़ भी पहुंच गई। उसी भीड़ में से ही लोगों ने युवक की शिनाख्त राजेंद्र चौहान(54) के रूप में की। राजेंद्र चौहान के परिजनों ने बताया रोज की तरह घर से खाना खाकर वह तालाब के किनारे मढ़ही में सोने के लिए आए थे।
विज्ञापन
घर में किसी प्रकार का विवाद भी नहीं चल रहा है। किस कारण यह घटना हुई परिवार के लोग खुद नहीं समझ पा रहे हैं। कुछ लोग इसे संदिग्ध भी मान रहे हैं। हालांकि पुलिस तहरीर मिलने के इंतजार में है।