{"_id":"66620a0588c2978d2d0bb026","slug":"cyber-fraud-of-1-17-lakh-in-name-of-exchanging-old-notes-and-coins-in-varanasi-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: पुराने नोट और सिक्के बदलने के नाम पर 1.17 लाख की ठगी, साइबर जालसाजों ने ऐसे लगाया चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: पुराने नोट और सिक्के बदलने के नाम पर 1.17 लाख की ठगी, साइबर जालसाजों ने ऐसे लगाया चूना
Fri, 07 Jun 2024 12:42 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 07 Jun 2024 12:42 AM IST
सार
वाराणसी जिले में एक व्यक्ति ने पुराने नोट और सिक्के बदलने के चक्कर में 1.17 लाख रुपये गवां दिए। फेसबुक पर एक कंपनी की ओर से पुराने नोट और सिक्के बदलने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : istock
विस्तार
फेसबुक पर एक कंपनी की ओर से पुराने नोट और सिक्के बदलने की जानकारी होने पर चौबेपुर के रोशन सेठ ने उनसे संपर्क किया। साइबर जालसाजों ने रोशन को झांसा देकर एक लाख 17 हजार 600 रुपये की चपत लगा दी।
विज्ञापन
रोशन ने चौबेपुर थाने की पुलिस को बताया कि उसने कंपनी के नंबर पर संपर्क किया था। बदले में उसे एक क्यूआर कोड दिया गया। रोशन सेठ ने कई व्यापारियों से पैसा वसूल कर रुपये भेज दिए।
विज्ञापन
कंपनी के नंबर पर फिर बात की गई तो और पैसे भेजने को कहा गया। अपना पैसा वापस मांगने पर इधर-उधर की बातें की जाने लगी। तब उन्हें लगा कि ठगी हुई है। चौबेपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन