फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cyber fraud in varanasi

वाराणसी: साइबर क्राइम------------खाते से उड़ा दिए 26 लाख, पुलिस नहीं कर पाई कोई मदद-

Sat, 18 Feb 2023 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud in varanasi
जयनारायण इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ओम प्रकाश नारायण त्रिपाठी के खाते कोे हैक कर साइबर जालसाज ने 26 लाख रुपये उड़ा दिए, लेकिन 18 दिन बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। पुलिस और बैंक के स्तर से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को सिर्फ आश्वासन की घुट्टी ही दी जा रही है। वहीं, जीवन भर की कमाई एक झटके में खाते से निकाल लिए जाने से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य और उनका परिवार गहरे सदमे में है।
विज्ञापन

भेलूपुर थाना क्षेत्र की रवींद्रपुरी कॉलोनी की लेन नंबर-8 में रहने वाले ओम प्रकाश नारायण त्रिपाठी का खाता सोनारपुरा स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में है। ओम प्रकाश नारायण त्रिपाठी के बेटे पार्थ त्रिपाठी ने बताया कि बीते 24 जनवरी को पापा के मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा कि वह बैंक ऑफ इंडिया का अधिकृत प्रतिनिधि है। आप द्वारा बैंक में लगाए गए चेक का क्लियरेंस नहीं हो पा रहा है। साथ ही, उसने चेक के संबंध में पूरी जानकारी दी। इस पर पापा ने उससे चेक के क्लियरेंस के लिए अनुरोध किया। चेक के संबंध में उसकी और पापा की कई बार बात हुई। इसके बाद 24 से 27 जनवरी के बीच पापा के खाते को हैक कर 26,37,247 रुपये निकाल लिए गए। पार्थ ने कहा कि खाते से पैसे निकाले जाने की जानकारी होने पर पुलिस और बैंक से संपर्क किया गया। हालत यह है कि बैंक और भेलूपुर थाने का लगातार चक्कर काटने के बाद भी कहीं से कोई राहत नहीं मिली। इस संबंध में इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दूबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। हमारा पूरा प्रयास है कि पीड़ित को प्रभावी तरीके से राहत दिलाई जा सके।
विज्ञापन

----------------------
हमारी सतर्कता ही हमारी सुरक्षा का अचूक उपाय
साइबर क्राइम एक्सपर्ट विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि साइबर क्राइम से बचाव के लिए हमारी सतर्कता ही सुरक्षा का सबसे सशक्त उपाय है। बैंक में चेक जमा करें तो ध्यान रखें कि उसमें तीन ही चीज महत्वपूर्ण होती है। वह हस्ताक्षर, तिथि और निकाली या जमा की जाने वाली राशि है। यदि चेक में गड़बड़ी से संबंधित कॉल आए तो फोन पर कोई भी जानकारी कतई न दें। सीधे बैंक जाकर जानकारी लें। चेक या खाते के संबंध में फोन पर कोई जानकारी मांगे तो तत्काल सतर्क हो जाएं। अपने मोबाइल पर बैंक खाते से संबंधित एसएमएस अलर्ट हमेशा ऑन रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed