{"_id":"64e21ce32b91b5ed5c0ce533","slug":"ctet-2023-one-lakh-22-thousand-candidates-took-exam-at-99-centers-in-varanasi-2023-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CTET 2023: वाराणसी में 99 केंद्रों पर एक लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, जानें कैसा रहा पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CTET 2023: वाराणसी में 99 केंद्रों पर एक लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, जानें कैसा रहा पेपर
Sun, 20 Aug 2023 08:07 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 20 Aug 2023 08:07 PM IST
सार
वाराणसी जिले में रविवार को 99 केंद्रों पर एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) में शामिल हुए। परीक्षा के लिए प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की कड़ाई से चेकिंग की गई। सेंटर पर निगरानी के लिए कैमरे लगाए गए थे।
विज्ञापन
सीटीईटी के लिए वाराणसी में बनाए गए 99 परीक्षा केंद्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले में रविवार को 99 केंद्रों पर एक लाख छह हजार से ज्यादा अभ्यर्थी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) में शामिल हुए। दो पालियों में आयोजित परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9.30 से 12 बजे और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2 से 4.30 बजे तक हुई। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही सेंटर पर पहुंचना था।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों ने बताया कि तैयारी के अनुसार प्रश्न आए थे, जिसे हल करने में कोई ज्यादा परेशानी नहीं हुई। परीक्षा में आए आसान प्रश्नपत्र देख अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल गए। कई अभ्यर्थियों ने बताया कि समय से पहले ही प्रश्नों को हल कर लिया था। जिले में हर केंद्र पर 300-400 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की कड़ाई से चेकिंग की गई। इसके बाद प्रवेश दिया गया। सेंटर पर निगरानी के लिए कैमरे लगाए गए थे। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी तैनात थी।
विज्ञापन